Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: मतदाता अभिनंदन समारोह में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Admin / Mon, Jul 15, 2024 / Post views : 323

Share:
मतदाताओं ने कांग्रेस के कथित दिग्गज नेताओं को आईना दिखाकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा, : उपमुख्यमंत्री साव  मुंगेली - लोरमी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मुंगेली, लोरमी में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का अभिनंदन किया। वहीं अभिनंदन समारोह से पहले रामगढ़ में सियान सदन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।  उपमुख्यमंत्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की ताकत कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज और जनता का विश्वास है। विधानसभा चुनाव के 6 महीने मीडिया वाले कहते थे कि, यहां भूपेश सरकार को कोई नहीं हरा सकता। प्रदेश में एक झूठा माहौल बनाया गया था। जबकि जनता विकास कार्य नहीं होने से परेशान थी। ऐसे समय में मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, इसके बाद हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को उजागर किया। गरीबों के पीएम आवास का मुद्दा उठाया। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता में विश्वास जगा। इस विश्वास ने ही बंपर जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भोली भाली जरूर है लेकिन नासमझ नहीं हैं। साव ने कहा कि, विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और कांग्रेस के कथित दिग्गज नेताओं को धूल चटाई। साजा में ईश्वर साहू, सीतापुर में रामकुमार टोप्पो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बस्तर के मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को हराया। राजनांदगांव सीट में संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुरी तरह पराजित किया। ये जीत जनता और कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत मिली। इसी तरह नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतना है। वहीं मतदाता भाजपा पर अपना भरोसा बरकरार रखे। मुंगेली के समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, सीताराम साहू, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ साहू, पवन पांडेय, मोहन, दुर्गा साहू, लक्ष्मी सोनवानी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद रहे। वहीं लोरमी में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विधानसभा संयोजक कोमल गिरी गोस्वामी, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, रामेश्वर बंजारे, रामावतार राजपूत, तितरा राजपूत, अंजना देवी दास वर्षा सिंह ठाकुर,अंकिता रवि शुक्ला, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, सुशील यादव, ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, रामनिहोरा कश्यप, जवाहर दिवाकर, राजेंद्र साहू, अशोक साहू, राका गुप्ता, संतोष साहू, महादेव जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र खत्री, राकेश छाबड़ा,अविष यादव, माधव तिवारी, घंशु राजपूत, अशोक शर्मा, विनोद राजपूत, अंकिता शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री राजपूत, सभी मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं मतदाता उपस्थित रहे।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts