Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: घायल मरीज सूरज से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव, दुल्लापुर के डायरिया मरीजों से बातचीत कर जाना हाल-चाल

Admin / Fri, Sep 6, 2024 / Post views : 213

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुंगेली - उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज काफिले में घायल बाइक सवार सूरज मरकाम का हाल-चाल जानने मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने चिकित्सकों को संवेदनशीलता के साथ बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि डॉक्टरों की टीम पूरी सक्रियता से लगी हुई है। घायल सूरज का यहां बेहतर ईलाज किया जाएगा। उन्होंने मरीज के पिता देवारीलाल से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें, सूरज की हर संभव मदद की जाएगी। गौरतलब है की उपमुख्यमंत्री साव विभिन्न विकास कार्यों की भूमि पूजन एवं शिक्षक गौरव अलंकरण समारोह में शामिल होने लोरमी जा रहे थे। इस दौरान नशे में मोटर साइकिल चलाते हुए सूरज काफिले के एक वाहन से टकरा गया और घायल हो गया। दुर्घटना में सूरज का पैर फैक्चर हो गया। डाक्टर ने बताया कि प्लास्टर किया गया है, साथ ही उपचार जारी है और खतरे की कोई बात नहीं है। डिप्टी सीएम ने डायरिया पीड़ित मरीजों से बातचीत कर जाना हाल जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम ने दुल्लापुर के डायरिया पीड़ित मरीजों से भी बातचीत की और डॉक्टरों को बेहतर ईलाज के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दुल्लापुर की डायरिया पीड़ित नंदनी कुर्रे, निशा कुमारी, राजेश्वरी निषाद से बातचीत की। सभी ने बताया कि जिला अस्पताल में बेहतर ईलाज किया जा रहा है और जल्दी ठीक होकर हम अपने घर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने सभी मरीजों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। रूपेंद्र भारती की रिपोर्ट : मुंगेली 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts