Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़ चिरौली में मुठभेड़

Admin / Thu, Jul 18, 2024 / Post views : 300

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

Kanker : छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गढ़ चिरौली में मुठभेड़, कमांडर समेत 12 नक्सली ढेर; कई हथियार बरामद

मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्थानीय पुलिस और कमांडों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ करीब छह घंटे चली जिसमें शीर्ष नक्सल कमांडर डीवीसीएम लक्ष्मण अतराम, जिसे विशाल अतराम के नाम से भी जाना जाता था, भी मारा गया। मार गये नक्सलियों से एके-47 सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी और एक जवान घायल हुआ है।

गढ़चिरौली पुलिस ने कल सुबह करीब 10 बजे ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (संचालन) के नेतृत्व में सात सी60 कमांडो टीमों को तैनात किया गया। इलाके में 12-15 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन ने वांडोली गांव के पास छत्तीसगढ़ सीमा को निशाना बनाया। टकराव दोपहर में शुरू हुआ और भारी गोलीबारी हुई जो देर शाम तक करीब छह घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर चलती रही। अभियान में कम से कम 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली जिसमें बड़ी सफलता मिली। नक्सलियों से कई हथियार बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts