Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: उफनती महानदी में पैरों में जंजीर बंधी महिला मछुआरों को मिली

Admin / Sat, Aug 3, 2024 / Post views : 256

Share:
नवगठित सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब उफनते हुए महानदी में एक जंजीर में बंधी महिला को मछुआरों ने सुरक्षित बचाया हैं। महिला के जीवित रहने पर आश्चर्य तथा जंजीर बंधे होने से झंकझोर कर रख दिया है। जिससे उसे फेंके जाने की बात कही जा रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

महिला को सुरक्षित बचाया मछुआरों ने

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुआरों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुआरों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी रणवीर बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।

वहीं, 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होने के बावजूद महिला की जान बच गई। इसके बाद से उसे बचाने वाले मछुआरों भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।

मछुआरों ने बताया

महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने बताया कि उन लोगों ने महिला को देखे तो वह बहकर आ रही थी बाकी जो लोग थे उन लोगों ने देखा। जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़कर गये, उसे बचाकर लाये और नाव में लाकर बैठाया।उसको खाना-पानी और कपड़ा लाकर दिया है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बहरहाल पूरे घटनाक्रम लोगों ने पुलिस प्रशासन को भी दिए हैं पुलिस भी मामले को गंभीर समझते हुए पूरे प्रकरण में सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर रही है। ताकि इस तरह की कृत्य करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts