ब्रेकिंग
सूचना
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस बीच मस्तूरी में भीषण आग का कहर देखने को मिला है। जोंधरा चौक के पास स्थित आरा मिल के पीछे बंद मकान में लगी आग ने आसपास के 9 घरों को भी चपेट में ले लिया। घटना से रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा पर फिर सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके में देर रात अचानक लगी आग ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जोंधरा चौक के पास आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद पड़े मकान से उठी आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू हो गईं।
9 घर चपेट में आए

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के करीब 9 घर इसकी चपेट में आ गए। अधिकतर मकान कच्चे और लकड़ी के बने होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
समय रहते बाहर निकले लोग, टली जनहानि
हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि कई परिवारों का लाखों का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
शॉर्ट सर्किट आग की वजह
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बंद मकान में शुरू हुई आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में लेकर लाखों का नुकसान पहुंचाया।
प्रशासन जुटा नुकसान के आकलन में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन