Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने नवागढ़ में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, 70 वयोवृद्ध सहित 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श दिया

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बेमेतरा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में आज खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच, परीक्षण एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। आयुष्मान भारत, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया।
  • वृद्धावस्था में अक्सर लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं और उन्हें समय-समय पर चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की आवश्यकता होती है। इस शिविर का उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान करना है। शिविर में 200 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। जिसमें 70 वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिए ।
 
  • खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वयोवृद्धों की स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि पूरे देश में 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने शिविर में आए सभी वृद्ध व्यक्तियों की सतर्कता से स्वास्थ्य जांच कराने और उन्हें उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार भी लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे है। कार्यक्रम में मंत्री बघेल ने 20 वयोवृद्ध व्यक्तियों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया। शिविर के प्रारम्भ में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एम. रजा के द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत एवम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवम वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में वयोवृद्ध जांच, परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है।
  • वृद्धावस्था में व्यक्ति किसी न किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त रहते हैं, और उन्हें स्वास्थ्य देखभाल हेतु चिकित्सकीय जांच एवं उपचार की आवश्यक्ता होती है, उसी के तारतम्य में आज निशुल्क जांच शिविर रखा गया है जिससे आने वाले समस्त वृद्ध व्यक्तिओ की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श किया जा सके। कार्यक्रम की कड़ी में वल्लभ सिंग ठाकुर के द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों की स्वास्थ्य देखभाल बहुत आवय्यक है, अतः समय समय पर अस्पताल में डॉक्टर से इलाज व परामर्श लेते रहे।
कार्यक्रम के दौरान वल्लभ सिंह ठाकुर ने कहा कि वृद्धावस्था में स्वास्थ्य देखभाल अत्यंत आवश्यक है और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बुजुर्गों से नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। शिविर कार्यक्रम में में  जाहिद बेग पार्षद, वल्लभ सिंह ,सांसद प्रतिनिधि शोम ठाकुर,नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू रात्रे, उपाध्यक्ष नगर पंचायत आशा राम ध्रुव, स्वास्थ्य समिति नगर पंचायत रामनारायण श्रीवास छल्ली, समिति सदस्य संतोष देवांगन, संपत साहू , आकाश दीवान एवम जनप्रतिनिधि  , हेमन्त सोनकर, एवम अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts