Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: मस्तुरी : शिक्षा के मंदिर को छात्राओं ने बना दिया मधुशाला, सोशल मीडिया में बीयर पीते फोटो वायरल.....

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी ... I  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी. मामले में  एक अधिकारी ने बताया कि कथित वीडियो मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है. वीडियो 29 जुलाई को शूट किया गया था.

जांच टीम ने दर्ज किया छात्रों और शिक्षकों का बयान

बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) टीआर साहू ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़कियों को बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक पीते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि कथित घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और टीम ने सोमवार को संबंधित छात्रों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए.

लड़कियों के माता-पिता को भेजा जाएगा नोटिस

साहू ने बताया कि छात्रों ने जांच टीम को बताया कि उन्होंने वीडियो बनाते समय मजे के लिए बीयर की बोतलें लहराई थीं, लेकिन शराब नहीं पी थी. अधिकारी ने बताया कि स्कूल में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रिंसिपल और संस्था प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा इसमें शामिल लड़कियों के माता-पिता को नोटिस भेजा जाएगा. ताकि, पैरेंट्स को भी पता रहे कि उनके बच्चे किस तरह की हरकत स्कूल में कर रहे हैं.

आधिकारिक मुताबिक 29 जुलाई को कुछ लड़कियों ने अपनी सहपाठी का जन्मदिन क्लासरूम में मनाया और पार्टी के दौरान कथित तौर पर उन्होंने बीयर पी. बाद में एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts