Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: इश्क़ - बेवफाई और क़त्ल की दास्तां

Admin / Sat, Jul 13, 2024 / Post views : 364

Share:

*अभ्युदय भारत न्यूज़*

www.abhyudaybharatnews.com www.abnexpressnews24x7.com

अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट, आखिर क्या है सऊदी अरब से कोरबा पहुंचे युवक के कत्ल की हकीकत*

*कोरबा जिला में युवक के शव के 17 टुकड़े कर स्कूल बैग सहित अलग-अलग बोरों में भरकर ठिकाने लगाया गया था।*

इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाली थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सऊदी से चैतमा पहुंचे मो.वसीम की हत्या के बाद बड़े ही इत्मीनान से लाश के टुकड़े करने के बाद उसे घर के फ्रीज में रखा गया। इसके बाद मौका देखकर लाश के टुकड़े कर स्कूल बैग और बोरे में भरकर अलग-अलग डैम में ठिकाने लगा दिये गये।

आरोपी युवक 

गौरतलब है बुधवार को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के बांधाखार डेम के पास अगल-अलग बोरियों में एक युवक के लाश के टुकड़े मिले थे। स्कूल बैग और बोरियों में लाश के टुकड़े मिलने की खबर मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस अंधे कत्ल को सुलझाने पुलिस की विशेष टीम बनाकर मामले की तफ्तीश का आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों ने काफी छानबीन के बाद डेम के अंदर से बोरे में लाश के टुकड़े और एक पिट्ठू बैग से मृतक का पासपोर्ट और शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस के हाथ लगे पहले साक्ष्य पासपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश शुरू की गयी। पुलिस के हाथ लगा पासपोर्ट मो.वसीम अहमद के नाम पर बना हुआ था, जो कि रांची का रहने वाला था।

पुलिस ने तत्काल पासपोर्ट के आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मो. वसीम अहमद के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस की जांच में वसीम के सऊदी से इंडिया लौटने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद वसीम के घरवालों से वसीम के संबंध में जानकारी चाही गयी। तब पता चला कि उन्हें वसीम के इंडिया लौटने की जानकारी ही नही है। पुलिस ने तत्काल शव की पहचान के लिए घरवालों को कोरबा बुलाया गया। जिसके बाद मृतक की पहचान होते ही उसके मोबाइल के सीडीआर की जांच करने पर इस अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। मृतक के मोबाइल काॅल डिटेल से महिला के नंबर पर हुए बातचीत के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद आरोपी रजाखान और हत्या में शामिल उसकी प्रेमिका ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

*इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती….प्यार का सपना दिखाकर वसूले लाखों रूपये*

पाली थाना क्षेत्र में हुए इस ब्लाइंड मर्डर में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि मृतक मो.वसीम का इंस्टाग्राम पर चैतमा की रहने वाली महिला से दोस्ती हो गयी थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज होने के बाद बातचीत शुरू हो गयी। फिर क्या था प्यार मुहब्बत के हसीन सपने दिखाकर महिला ने सऊदी में काम कर रहे मो.वसीम से पैसा वसूलना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी रजा खान के साथ मिलकर लाखों रूपये वसीम से लिये। इसके बाद जब वह महिला से मिलने पहुंचा, तो उसकी हत्या कर लाश के टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया गया।

*हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को राउरकेला से किया गया गिरफ्तार*

पुलिस ने रजाखान और हत्या में उसकी प्रेमिका को राउरकेला से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मो.वसीम की हत्या के बाद टुकड़े-टुकड़े करके उसकी लाश को ठिकाने लगाया। इसके बाद उन्होंने मो.वसीम के मोबाइल फोन से लगातार फोन-पे के जरिये पैसों को खर्च कर रहे थे। जिसकी जानकारी पुलिस टीम को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

*सऊदी से इंडिया पहुंचने की जानकारी परिवार तक को नही थी*

मृतक मो.वसीम अहमद की पहचान रांची में रहने वाले उसके भाई ने की है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद वसीम का भाई तहसीन अहमद कोरबा पहुंचा। तहसीन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सऊदी गया हुआ था। परिवार के साथ उसकी हफ्ते-10 दिन में कभी-कभी बातचीत होती थी। तहसीन ने बताया कि उसके भाई ने जल्द ही भारत लौटने की बात कहीं थी। लेकिन यह नहीं बताया था कि वह कब लौट रहा है। परिवार के सदस्य वसीम के रांची लौटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उसने भारत लौटने की जानकारी दिये बगैर ही सीधे यहां पहुंच गया। इस बीच बुधवार को पुलिस से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

बहरहाल कोरबा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली हैँ। किन्तु इस अंधे क़त्ल ने समाज में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम व्हाट्सअप आदि के माध्यम से की जाने वाली दोस्ती और उसके बाद परवान चढ़ते इश्क़ के अंजाम को सोचने पर मज़बूर कर दिया हैँ।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts