Tue, 27 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ :- कवर्धा न्यूज : अननैचुरल संबंध बनाया, सेक्स की डिमांड, नाबालिग छात्र ने डांस टीचर को मार डाला, 56 दिन तक पुलिस से ऐसे बचा...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 397

Share:

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में डांस टीचर की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। टीचर ने छात्र से अननेचुरल सेक्स किया था।

Kawardha News

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2 महीने बाद पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी नाबालिग छात्र को घटना के 56 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे हत्याकांड को अजाम 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने दिया था। डांस टीचर ने छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स किया था उसके बाद बार-बार उसे ब्लैकमेल कर रहा था जिसके बाद छात्र ने उसकी हत्या की।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी वार्ड नंबर 26 का निवासी था। सत्यमदास एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर  था और उसकी शादी नहीं हुई थी। टीचर की दोस्ती करीब तीन महीने पहले एक नाबालिग छात्र से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बने। इसके बाद टीचर बार-बार नाबालिग पर संबंध बनाने के लिए प्रेशर डाल रहा था।

ब्लैकमेल करता था टीचर

छात्र ने जब टीचर के साथ संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो टीचर उसे ब्लैकमेल करने लगा। टीचर कहता था कि सबके सामने उसका सच दिखा देगा। टीचर की तरफ से मिल रही लगातार धमकियों के बाद छात्र ने उसके हत्या की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत ही छात्र ने शिक्षक को मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग छात्र ने बताया कि 17 जनवरी 2026 को उसने डांस टीचर को व्हाट्सएप कॉल किया और मिलने के लिए बुलाया। दोनों लालपुर नर्सरी के पीछे एक सूनसान जगह पर पहुंचे। छात्र ने पहले से अपने पास चाकू छिपाकर रखा था। मौका मिलते ही उसने टीचर के गले में हमले किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टीचर की हत्या के बाद छात्र ने अपने और टीचर का मोबाइल नदी में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव सारंगढ़-बिलाईगढ़ चला गया। करीब दो महीने तक नाबालिग ने मोबाइल फोन पर अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, जैसी कई चीचें सर्च की।


डांस टीचर अननेचुरल सेक्स का आदी थी। वह बार-बार नाबालिग पर सेक्स की डिमांड करता था। जिसके बाद नाबालिग ने उसकी हत्या की। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

धर्मेंद्र सिंह, एसपी, कवर्धा


पुलिस कैसे पहुंची आरोपी तक

पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को एक आदमी मिला जिसने नाबागिल छात्र और डांस टीचर की दोस्ती कराई थी। उसके बाद पुलिस नाबालिग के गांव पहुंची और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts