Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: छत्तीसगढ़ में हेमा मालिनी देंगी डांस परफॉर्मेंस:नृत्य नाटिका 'राधा रासबिहारी' से होगी चक्रधर समारोह की शुरुआत; 7 पद्मश्री कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 272

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

7 से 16 सितम्बर तक रामलीला मैदान में सजेगी सुर-ताल की महफिल

11 सितम्बर को मीनाक्षी शेषाद्रि का भरत नाट्यम और समापन समारोह में कुमार विश्वास करेंगे कविता पाठ

छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह का आयोजन आगामी 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में प्रतिदिन सायं 6 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा अनुसार कलाकारों को समारोह हेतु आमंत्रित किया जा चुका है। शुभारंभ दिवस 7 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से शुभारंभ कार्यक्रम पद्मश्री रामलाल का सम्मान, भूपेन्द्र बरेठ द्वारा कथक समूह नृत्य, मनियर भगत जशपुर द्वारा कर्मा लोकनृत्य तथा पद्मश्री हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका ‘राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति होगी। द्वितीय दिवस 8 सितम्बर को विजय शर्मा रायगढ़ द्वारा लोक गायन, सुश्री वाणी राव भोपाल द्वारा शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री मंदाकिनी स्वैन दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन तथा सौगत गांगुली कोलकाता द्वारा सरोद वादन प्रस्तुति देंगे। तृतीय दिवस 9 सितम्बर को रामप्रसाद सारथी खरसिया द्वारा शास्त्रीय गायन, सुश्री जया दीवान और सुश्री धरित्री सिंह चौहान द्वारा कथक, शैकी सिंह दिल्ली द्वारा कथक, गजेन्द्र पण्डा त्रिधारा भुवनेश्वर द्वारा ओडिसी नृत्य, जीतू शंकर मुम्बई द्वारा फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन तथा चांद अफजल कादरी द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति दी जायेगी। 10 सितम्बर को श्रीमती अनिता शर्मा रायगढ़ द्वारा भजन, सुश्री नित्या खत्री बिलासपुर द्वारा कथक, श्री तमसीर मोहम्मद रायपुर द्वारा अकार्डियन वादन, शिव प्रसार राव दिल्ली द्वारा शास्त्रीय गायन, राकेश चौरसिया मुम्बई द्वारा बांसुरी वादन, श्रीमती बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार बिलासपुर द्वारा कथक तथा प्रभंजय चतुर्वेदी रायपुर गजल गायन की प्रस्तुति देंगे। 11 सितम्बर को सुश्री सौम्या नामदेव रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री विधि सेन गुप्ता द्वारा ओडिसी, सुश्री दीपमाला सिंह द्वारा कथक, सुश्री अनुष्का सोनी जबलपुर द्वारा सितार वादन, सुश्री उपासना भास्कर द्वारा कथक समूह नृत्य, सुश्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा भरतनाट्यम तथा राकेश शर्मा एवं श्रीमती निशा शर्मा द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। 12 सितम्बर 2024 को श्री अंशुल प्रताप सिंह भोपाल द्वारा तबला वादन, सुश्री दीक्षा घोष रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम, सुश्री अन्विता विश्वकर्मा रायपुर द्वारा कथक, डॉ. आरती सिंह रायपुर द्वारा कथक, राहुल शर्मा मुम्बई द्वारा संतूर एवं रामकुमार मिश्र दिल्ली द्वारा तबला वादन, डॉ. जी. रथीस बाबू द्वारा भरतनाट्यम एवं कुचिपुडी तथा इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा विविध छत्तीसगढी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी। 13 सितम्बर को हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य-गीत, सुश्री शार्वी केशरवानी सारंगढ़ द्वारा कथक, श्रीमती भद्रा सिन्हा एवं गायत्री शर्मा दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम, लकी मोहंती कटक द्वारा ओडिसी, सुश्री मुदुस्मिता दास गुवाहाटी द्वारा असमिया सत्रीया नृत्य, सुश्री विद्या प्रदीप कोचिन द्वारा मोहिनीअट्टम तथा पद्मश्री डॉ. भारती बंधु रायपुर द्वारा कबीर एवं सूफी गायन की प्रस्तुति होगी। 14 सितम्बर को सुश्री अनंता पाण्डेय रायगढ़ द्वारा विविध कला नृत्य, सुश्री शाश्वती बनर्जी रायगढ़ द्वारा कथक, सुश्री कृष्णभद्रा नम्बूदरी मुम्बई द्वारा भरतनाट्यम, डॉ. रघुपतरूनी श्रीकांत श्रीकाकुलम द्वारा कुचिपुड़ी, श्री विनोद मिश्रा सतना द्वारा शास्त्रीय गायन (ख्याल एवं ठुमरी, ग्वालियर घराना), सुश्री पौशाली चटर्जी कोलकाता द्वारा मणिपुरी तथा आलोक श्रीवास दिल्ली द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 15 सितम्बर को सुश्री पलक देवांगन रायगढ़ द्वारा कथक, पंडित प्रदीप कुमार चौबे रायपुर द्वारा शास्त्रीय गायन (किराना घराना), सुश्री भूमिसुता मिश्रा रायपुर द्वारा ओडिसी नृत्य, सुश्री वेदिका शरण बिलासपुर द्वारा कथक, सुश्री माया कुलश्रेष्ठ दिल्ली द्वारा कथक, पद्मश्री देवयानी दिल्ली द्वारा भरतनाट्यम तथा पद्मश्री अनुज शर्मा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गायन की प्रस्तुति देंगे। समापन दिवस 16 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से सुश्री मानसी दत्ता गुआहाटी द्वारा बीहू लोकनृत्य तथा अनिल कुमार गढ़ेवाल बिलासपुर द्वारा गेंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास गाजियाबाद, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला एवं सुश्री साक्षी तिवारी द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts