Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: छत्‍तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्‍या, जादू टोना के शक में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Admin / Sun, Sep 15, 2024 / Post views : 363

Share:
छत्‍तीसगढ़ में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्‍या। प्रतीकात्‍मक फोटो ABN EXPRESS NEWS 24x7
छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में दिल दहला देने वाली घटना में जादू–टोने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की ग्रामीणों ने डंडे से पीट–पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिला व दो पुरुष हैं। बतादें कि तीन दिन पहले बलौदाबाजार के कसडोल में टोनही का संदेह जताते हुए एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
  1. ग्रामीणों को मृतक परिवार पर जादू–टोना करने का संदेह था।
  2. ग्रामीणों ने डंडे से पीट–पीट कर परिवार के सदस्‍यों की हत्या की।
  3. मृतकों में तीन महिला व दो पुरुष शामिल, सभी आरोपी गिरफ्तार।
सुकमा/कोंटा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में दिल दहला देने वाली घटना में रविवार को जादू–टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की ग्रामीणों ने डंडे से पीट–पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिला व दो पुरुष हैं। यह मामला कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुडा के समीप स्थित ग्राम एतकल का है। ग्रामीणों को गांव के एक परिवार पर जादू–टोना करने का संदेह था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने यह जघन्य कदम उठा लिया। हत्या करने वाले सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी उपस्थित है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतकों के नाम: मौसम कन्ना पिता लच्छा, मौसम बुच्चा पिता कन्ना, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, करका लच्छी पति करका लच्छा, मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा। आरोपितों के नाम: सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना, सवलम हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम पिता कारम रामा, कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना व पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा।

बलौदाबाजार में भी हुई थी दिल दहला देने वाली घटना

बतादें कि तीन दिन पहले 12 सितंबर को भी छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जहां टोनही का संदेह जताते हुए एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह घटना बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड की है।
मृतकों में दो बहनें, एक भाई और एक बच्चा है। आरोपियों ने 45 वर्षीय भाई चेतराम केवट, यशोदा बाई, जमुना और उसके 11 माह के बच्चे को मार डाला। कसडोल पुलिस ने तीन संदेहियों रामनाथ पाटले व उनके बेटों दीपक व दिल कुमार को हिरासत में लिया है। सभी मृतक परिवार के पड़ोसी हैं।

जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों को उतार दिया था मौत के घाट

जानकारी के अनुसार ग्राम छरछेद में रामनाथ की बेटी की एक माह से तबीयत खराब चल रही है। इस मामले में केवट परिवार पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी के चलते संदेहियों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।
पुलिस आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक की टीम बलौदाबाजार से रवाना हो गई है। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts