Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

: बलौदाबाजार में बड़ा हादसा, खाद्य मंत्री बघेल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बलौदाबाजार में तेज रफ्तार बस ने खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.

Balodabazar road accident

रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. घटना के समय मंत्री अपने काफिले के साथ क्षेत्र के दौरे पर थे. टक्कर के कारण काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा. सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ.

ऐसे हुआ हादसा: मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे. तभी उनके फॉलो वाहन को बस ने टक्कर मार दी. मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 ने टक्कर मार दी. बस काफी तेज रफ्तार में थी जिससे ये हादसा हुआ. बलौदा बाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के तुरंत बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया.

घटना के बाद दर्ज नहीं हुई FIR: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP भाटापारा ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मंत्री दयाल दास बघेल का काफिला जा रहा था. उस दौरान बस वाले ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. जिससे उसकी टक्कर मंत्री के काफिले की गाड़ी से हो गया. एक्सीडेंट में गाड़ी की हेडलाइट और सामने का हिस्सा टूटा है. घटना रात करीब 10 से 10:30 की हैं जब मंत्री बेमेतरा दौरे के बाद रायपुर जा रहे थे. इस दुर्घटना में कई हताहत या जनहानि नही हुई हैं. फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई हैं. मंत्री जब आएंगे तब FIR दर्ज होगी.

Balodabazar road accident मंत्री और काफिले के लोग सुरक्षित: इस घटना में अच्छी बात ये रही कि मंत्री और उनके साथ चल रहे लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई है. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस तेज गति से आ रही थी जिससे ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और हादसा हो गया.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts