Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: ग्राम पंचायत बदरा 'ब ' क़े ग्रामीणों ने लगाया सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक पर मनरेगा में अनियमितता का आरोप

Admin / Tue, Jul 16, 2024 / Post views : 289

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 मुंगेली न्यूज पथरिया जनपद के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बदरा ‘ब’ के ग्रामीणों ने मुंगेली कलेक्टर से सरपंच गीता ध्रुव, पंचायत सचिव देवांगन, रोजगार सचिव किशोरी कुर्रे मेट की मनरेगा में अनियमितता किए जाने की लिखित शिकायत की है। ग्राम बदरा 'ब' के दीपक घृतलहरे, रघुराम वर्मा पंच, जगतराम, राम नारायण, नारायण यादव, रानी घृतलहरे, रामकुमारी, दुर्गा पंच आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि सरपंच गीता ध्रुव, पंचायत सचिव देवांगन, रोजगार सचिव किशोरी कुर्रे के द्वारा आपस में मिलीभगत कर अपने चहेतों लोगों का रोजगार गारंटी में जो काम में नहीं जाते है उनका भी प्रत्येक घरों से एक दो व्यक्ति का फर्जी हाजिरी चढ़ाकर 50-50 प्रतिशत के हिसाब से लेन-देन की बात कर फर्जी हाजिरी भरा जाता है और रोजगार गारंटी में कार्य करने वाले मेट गोविंद कौशल व सरपंच पति प्रतिनिधि ज्ञानू ध्रुव के द्वारा अपना निजी खेती-बाड़ी में, घर में कार्य करने वाले बाहरी मजदूरों का भी रोजी रोजगार गारंटी में भरा जाता है और लगभग बदरा ‘ब’ के ऐसा कोइ घर नहीं होगा,जहां के किसी भी सदस्य का जो रोजगार गारंटी में काम नही करते फिर भी उनका हाजिरी भरा जाता है ताकि कोई शिकायत ना कर सके। इस प्रकार रोजगार सहायक, पंचायत सचिव व सरपंच द्वारा रोजगार गारंटी में सरकार के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा हैं। गोविन्द कौशल जो मेट का कार्य करता इन्ही क़े इशारे पर मनरेगा एवं पंचायत कार्य संचालित होता हैँ  सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोजगार गारंटी के नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया हैं कि इन लोगों के द्वारा अनियमितता बरत कर सरकार के पैसों का दुरूपयोग कर अपने जेब गरम करने में लगे हुए है। ग्राम पंचायत बदरा 'ब' में सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मेट सहित आपस में मिली भगत कर शासन के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्राम बदरा 'ब' में नवरात्रि व नवधा धार्मिक कार्यक्रम के समय रोजगार गारंटी योजना दिनांक 14/04/2024 से 23/04/2024 तक रोजगार गारंटी का काम बंद था। फिर भी अपने करीबी लोगों की हाजिरी भर कर फर्जी मस्टररोल तैयार कर के रोजगार गारंटी का उन्हें लाभ पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच पति ने ग्राम पंचायत के राजस्व संपत्ति सरकारी जमीन को पैसे लेकर बेजा कब्जा करवाया हैं तथा सैकड़ों सरकारी लकड़ी को दलाल के माध्यम से लाखों रूपए में बेच दिया गया है। ग्राम पंचायत में लगे सरकारी मोटर पंप को अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया हैं । तालाब के पानी को चोरी कर के दूसरे लोगों को पैसे लेकर बेच दिया जाता हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि इस प्रकार आए दिन सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच पति के द्वारा मनमानी किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया की बार-बार शिकायत करने के बावजूद इनके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जाती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से ग्राम पंचायत बदरा 'ब' में रोजगार गारंटी योजना की उचित जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की लिखित में शिकायत की है। अब देखना होगा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का दुरूपयोग करने वाले सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच प्रतिनिधि के ऊपर क्या कार्यवाही की जाती है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts