Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ :- कोरबा न्यूज़ : नेवसा गांव में घटिया सीसी रोड से लोग परेशान, बिजली व्यवस्था भी ठप....

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 156

Share:

कोरबा :- जिले के ग्राम नेवसा में हाल ही में बनाए गए सीसी रोड की खराब गुणवत्ता से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक माह पहले ही सीसी रोड का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ ही दिनों में कई जगह से उखड़ने लगी है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सीसी रोड का निर्माण तय मापदंड के अनुरूप नहीं किया गया है, रोड की जितनी मोटाई होने चाहिए थी उतनी है नहीं, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं गांव में बिजली की समस्या भी बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बैटरी चालित बिजली पोल लगाए गए हैं, लेकिन उसकी बैटरी पंचायत भवन में रखी हुई है, जिससे बिजली व्यवस्था सही तरीके से नहीं चल पा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 4 से 5 महीनों से बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस ओर पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

इन सभी समस्याओं से क्षेत्रीय विधायक की निष्क्रियता भी उजागर हो रही है।


Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts