Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, इस बड़े नक्सली को घेरने निकली है फोर्स

Admin / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 302

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. 5 नक्सली ढेर हुए हैं.

छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है. दोनों ओर से अब भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है. इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं. 

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि  पहली बार सभी जिलों से DRG जवानों को इकट्ठा कर ऑपरेशन पर भेजा गया है. महाराष्ट्र से C-60 जवानों को भी भेजा गया है. इस बार सेन्ट्रल कमिटी मेंबर अभय को घेरने की तैयारी है. 

मुठभेड़ चल रही है

कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों से संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की  प्राप्त होने पर  सर्चिंग अभियान पर संयुक्त  पुलिस पार्टी गई थी.सर्चिंग के दौरान सुबह 8 बजे से लगातार  डीआरजी,एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.  रुक रुक कर फायरिंग चल रही है. 5 नक्सलियों को एनकाउंटर में मारा गया है. दो जवान घायल हैं. जिनकी स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है. दोनों घायल जवानों को बेहतर ईलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है.  सर्चिंग अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी. 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts