Sun, 02 Aug 2026
Logo

ब्रेकिंग

विष्णु क़े राज में नापतौल विभाग का कोई भगवान नहीं, लावारिश से भी गई बीती स्थिति में यह विभाग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

सूचना

: आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा रेडियो किसान दिवस का हुआ आयोजन

Share:
बिलासपुर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आकाशवाणी बिलासपुर परिसर में रेडियो किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लघु धान्य फसलों से पोषण सुरक्षा एवं आय समर्थन व कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई ।          आकाशवाणी बिलासपुर की कार्यक्रम प्रमुख और किसानवाणी प्रभाग प्रभारी डॉ . सुप्रिया भारतीयन ने इस अवसर पर कहा कि आकाशवाणी बिलासपुर के किसानवाणी कार्यक्रम रेडियो के अलावा मोबाइल नेट से भी भारत की अतिरिक्त अन्य देशों में भी सुना जा रहा है जिसकी प्रतिक्रिया पोस्टकार्ड, मेल के जरिए हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का आयोजन में भागीदारी के लिए आभार जताया।          कार्यक्रम में लघु धान्य फसलों से पोषण सुरक्षा एवं आय समर्थन व कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी गई । ग्रीष्मकालीन उद्यानिकी फसलों के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित द्वारा जानकारी दी गई। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र मेहता, डॉ.ए .के. त्रिपाठी ,डॉ. राजीव दीक्षित ,डॉ. आर.के.एस. तोमर ,बजरंग लाल केडिया ,श्रीकांत गोवर्धन ,भरत खेत्रपाल ,तरुण कुमार साहू ,होम प्रकाश साहू, शुभम पटेल ,जमुना जगत, जानकी जगत ,दिव्या वर्मा ,भारती ध्रुव, चैतराम यादव ,पूजा विश्वकर्मा ,सुरेंद्र कश्यप के अलावा आकाशवाणी बिलासपुर के कंपीयर्स गोपाल कृष्ण पांडेय (महंगू भैया), महेंद्र साहू (राजू भैया),वीरेंद्र निर्मलकर, बैसाखू भैया,रूपेश कुमार (पंचू भैया)नंदकुमार यादव (नंदू भैया),चित्रलेखा तिवारी (कजरी बहिनी), अभिनव गौरहा (जीतू भैया) ,सुनील तिवारी (अंजोरी भैया), ईश्वरी शुक्ला (गौरी दीदी) ,प्रभा तिवारी (फुलवा दीदी) तकनीकी सहयोग सौरभ केशरवानी,पवन कुमार थवाईत का रहा।             कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय बिलासपुर से प्रो.डॉ.आर.के.एस.तोमर केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डॉ.राजेंद्र मेहता कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर और जांजगीर के प्रमुख डॉ.ए.के.त्रिपाठी और डॉ राजीव दीक्षित।साथ ही नगर के वरिष्ठ उद्यमी और आम उद्यानों के संचालक श्री बजरंग केडिया ने भी शिरकत की। इस अवसर पर आकाशवाणी बिलासपुर के सहायक निदेशक अभियांत्रिकी प्रमुख नवीन जायसवाल और प्रसारण अधिकारी रवि आनंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन गोपाल कृष्ण पांडेय ने किया।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts