Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: Robbery in Jewellers shop: राजेश ज्वेलर्स से 5 करोड़ के सोने की डकैती में है बुकिया गिरोह का हाथ, झारखंड में गैंग है मोस्ट वान्टेड

Admin / Thu, Sep 12, 2024 / Post views : 220

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 Robbery in Jewellers shop: राजेश ज्वेलर्स के संचालक के नेतृत्व में झारखंड के गढ़वा एसपी से मिला रामानुजगंज नगर वासियों का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों को पकडऩे में सहयोग करने की गुजारिश रामानुजगंज. Robbery in Jewellers shop: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित प्रतिष्ठित राजेश ज्वेलर्स में 5-6 करोड़ के सोने की ज्वेलरी की डकैती के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि एसपी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के अंजाम देने के बाद डकैत झारखंड की ओर भागे थे। गुरुवार को राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी के नेतृत्व में नगरवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे से मिला। उन्होंने एसपी से अपराधियों को पकडऩे मे सहयोग करने का आग्रह किया। एसपी ने कहा जिन अपराधियों द्वारा छत्तीसगढ़ में घटना की गई है, वे झारखंड में भी मॉस्ट वांटेड है, हम हर संभव मदद करेंगे। Robbery in Jewellers shop Rajesh Soni meet with minister in Jharkhand
गौरतलब है कि रामानुजगंज में बुधवार को हुई लूट की वारदात (Robbery in Jewellers shop) के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से झारखंड की ओर भागे थे। सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और झारखंड के लिए रवाना हो गए थे। वहीं भागने के दौरान डकैतों ने छत्तीसगढ़ की सीमा खत्म होते ही रास्ते में ग्राहक दंपती से लूटी गई मोबाइल फेंक दी थी।
जबकि बाइक को रंका में नदी किनारे छोड़ दिया था। गुरुवार को वहां के लोगों ने क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में खड़ी बाइक देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने 3 मोबाइल व बाइक बरामद कर लिया है। बाइक मॉडिफाइड है। बाइक में स्टीकर लगाने वाली जगह पर हथियार रखने का स्थान था।
Robbery in Jewellers shop
Robbery in Jewellers shop: वारदात में बुकिया गैंग का हाथ
पुलिस का कहना है कि वारदात (Robbery in Jewellers shop) में बुकिया गैंग का हाथ है, जो झारखंड के गढ़वा, डाल्टेनगंज, रांची के पंडरा, जमशेदपुर सहित अन्य कई दुकानों में लूट व डकैती को अंजाम दे चुका है। गैंग का मुखिया मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग है। वह डाल्टेनगंज के चैनपुर का रहने वाला है।
Robbery in Jewellers shop
Bukiya gang leader Monu Singh
पुलिस ने मोनू सोनी का फोटो भी जारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि गिरोह में शामिल शेष आरोपी भी स्थानीय होंगे। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपी मोनू सोनी द्वारा इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने के लिए कभी ओडिशा तो कभी राजस्थान से लोगों को हायर कर बुलाता है।

Robbery in Jewellers shop: डकैत ने 3 बार दबाया था कट्टे का ट्रिगर

पीडि़त राजेश सोनी का कहना है कि वारदात (Robbery in Jewellers shop) के दौरान डकैत ने उनके ऊपर कट्टा अड़ाकर 3 बार ट्रिगर दबाया था, लेकिन किसी कारणवश फायर नहीं हो सका। वहीं उन्हें धकेलकर दुकान के ऑटोमैटिक लॉकर में डालने की कोशिश की जा रही थी।
Robbery in Jewellers shop
Rajesh soni
इसका उन्होंने पूरजोर विरोध किया। धक्का-मुक्की भी हुई। संचालक का कहना है कि यदि वे लॉकर में बंद हो जाते तो उनका बचना मुश्किल था क्योंकि उनके फिंगर से ही लॉकर खुलता व बंद होता है।

झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से भी मिले

इधर गुरुवार को राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी अन्य लोगों के साथ झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात की। मंत्री से उन्होंने अपराधियों को पकडऩे की गुजारिश की। इस पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Robbery in Jewellers shop
Scientist investigation in Rajesh Jewellers

गृहमंत्री ने डकैतों को पकडऩे के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस (Robbery in Jewellers shop) की टीम पूरी मुस्तादी से लगी हुई है। जल्द ही परिणाम आपके सामने होगा। वहीं जशपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने रामानुजगंज पहुंचकर राजेश ज्वेलर्स में फिंगर प्रिंट लिया।
एसपी से मिले स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी
इधर स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीके सोनी के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने डकैतों को जल्द पकडऩे की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजेश ज्वेलर्स के संचालक राजेश सोनी से भी मुलाकात कर घटना पर दुख जताया।
एसपी बोले- आरोपियों की पकडऩे की है पूरी कोशिश
घटना के दूसरे दिन भी एसपी पुलिस टीम के साथ में झारखंड गए थे। वे गढ़वा पुलिस अधीक्षक से लगातार संपर्क में रहे। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ (Robbery in Jewellers shop) के लिए पुलिस की 5 टीम को झारखंड भेजा गया है। मैं स्वयं आज भी झारखंड में ही हूं। हमारी पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लें।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts