Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप में आरएसएस द्वारा दंड संचालन एवं समता शिविर संपन्न

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

हरिहर क्षेत्र मदकू के प्राचीन वैभव को पुनः स्थापित करना है -संत रामरूप दास महात्यागी

सरगांव - श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू सनातन संस्कृति की प्राचीन परम्पराओं केंद्र है, यह क्षेत्र माण्डूक्य ऋषि की तपस्थली है जो कि प्राचीन काल में माण्डूक्य द्वीप के नाम से जानी जाती थी तदतंर में अपभ्रंश होकर मदकू द्वीप के रूप में जानी जाती है। द्वीप क्षेत्र का 19 मंदिरों का देव संकुल हो ,12 स्मार्त लिंग का होना ही इस क्षेत्र की पवित्रता,प्राचीनता और सांस्कृतिक समृद्धता का प्रमाण है। उत्तर वाहिनी शिवनाथ इस क्षेत्र को साधना की दृष्टि से सर्वथा अनुकूल बनाती है उक्त बातें मण्डलेश्वर संत रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर एवं बिलासपुर नगर के शारीरिक प्रदर्शन एवं दण्ड संचालन,समता शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक अभय राम जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा कि स्वयंसेवक स्वयं प्रेरणा से राष्ट्र, समाज, देश, धर्म तथा संस्कृति की सेवा करने वाले व उसकी रक्षा कर उसकी अभिवृद्धि के लिए प्रमाणिकता तथा निःस्वार्थ बुद्धि से कार्य करने वाले को स्वंयसेवक कहते हैं। स्वंयसेवको के गुण, विकास एवं वृद्धि के लिए शारीरिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम संघ में होते रहते हैं। संघ शाखा के माध्यम से राष्ट्रनिष्ठ व्यक्ति का निर्माण करता है जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो और राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प पूर्ण हो सके। उक्त शिविर में आयोजित प्रतियोगिता में समता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रायपुर महानगर एवं दण्ड संचालन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिलासपुर नगर रहा। उक्त शिविर में रायपुर और बिलासपुर नगर के 100 स्वयं सेवकों के द्वारा इस वर्ग में अपनी सहभागिता दी गई। कार्यक्रम की प्रस्तावना की जानकारी गणेश हरपाल के द्वारा दी गई। शिविर के समापन समारोह में समता, दण्ड संचालन का सामूहिक प्रदर्शन, सामूहिक गीत,एकल गीत की प्रस्तुति दी गई।

उक्त कार्यक्रम में नरेश अग्रवाल,जीवन लाल कौशिक , मनीष मिश्रा,राममनोहर दुबे, प्रदीप शुक्ला, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, परमानंद साहू,मनीष साहू, प्रमोद दुबे, रामावतार साहू, परस साहू, सुरेश साहू सहित श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में रायपुर , बिलासपुर, भाटापारा आदि स्थान के स्वयं सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts