Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी में किया गया पौधरोपण

Admin / Sat, Jul 20, 2024 / Post views : 209

Share:
  अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी में किया गया पौधरोपण। मुंगेली बेगलेस डे के अवसर पर आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी में "एक पौधा माँ के नाम" अभियान के तहत पीपल, नीम, कदम, रामफल, आम और कोनोकोर्पस आदि के 20 पौधों का रोपण कर ट्री-गार्ड लगा संरक्षित किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक उमेश पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ सदैव पूजनीय रही हैं और हमारी संस्कृति में प्रकृति को भी माँ के दर्जे से नवाजा गया है साथ ही प्रकृति माँ की महिमा को अलग-अलग धर्मों में विभिन्न तरीकों से वर्णित किया गया है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और धरती को फिर से बेहतर बनाने के लिए हमें ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान में हिस्सेदारी करते हुए पौधे लगाना होगा। ईको क्लब प्रभारी शिक्षक रामपाल सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को सुधारना और धरती माँ को हरियाली से सजाना है। धरती को उर्वरा, मौसम को खुशनुमा, स्वच्छ पर्यावरण, प्रदूषण रहित हवा, जलस्रोत को बढ़ावा और जल-जमीन-जंगल और जीवों के जतन की जिम्मेदारी हम सबकी सहभागिता से पूरी होगी। शिक्षक प्रेमदास वैष्णव ने अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल को साकार करने के लिए हर व्यक्ति माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए। आओ, हम सब मिलकर इस पहल में भाग लें और धरती माँ को हरियाली का श्रृंगार पहनाएँ। एक पेड़ माँ के नाम लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएँ। इससे न केवल धरती हरी-भरी होगी, बल्कि हमारा भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर प्रधान-पाठक उमेश पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक सबरुद्दीन सेख, परमेश्वर देवांगन, प्रेमदास वैष्णव, आशीष सिंह, रामपाल सिंह, शिक्षिका लता बंजारा, शालिनी साहू, जनभागीदारी समूह के सदस्यगण सहित विद्यालय परिवार के सभी बच्चें उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts