Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर - छत्तीसगढ़ मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगने के नाम पर 4 लाख 59 हजार 5 सौ 51 रुपए की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा जिला बिलासपुर कि पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शरद चन्द्र वर्मा पिता राज कुमार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलीपुत्र कालोनी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने दिनांक 11.11.2024 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी पत्नि जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत् है जहां मंजू पाटले नामक महिला भी नर्स है, जिससे इसकी पत्नि व मंजू पाटले के साथ अच्छा जान पहचान है, जहाँ वर्ष 2022 में वे लोग अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गये थे, जहां मंजू पाटले ने सतीश कुमार सोनवानी नामक व्यक्ति से मिलवाया और मंत्रालय रायपुर में अधिकारी होना बताते हुये मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात कही, मंजू पाटले से अच्छा जान पहचान होने के कारण उसके बातों पर विश्वास करके मंत्रालय में नौकरी लगने की मंशा से अलग-अलग किस्तों में मंजू पाटले के कहने पर सतीश सोनवानी के गूगल पे एकाउण्ट पर कुल 459551/- रू. ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये, काफी समय निकल जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर मंजू पाटले से पैसों की मांग करने पर वह टाल मटोल करने लगी, इसी प्रकार सतीश सोनवानी को भी पैसों के लिए कहने पर वह कोई जवाब नहीं देकर नम्बर ब्लॉक कर दिया है, वर्तमान में मंजू पाटले भी नम्बर ब्लॉक कर दी है, और अस्पताल में मिलने पर पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो मरवा दूंगी कहते हुये धमकी दे रही है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में म.प्र.आर. संगीता नेताम के हमराह टीम तैयार कर आरोपिया मंजू पाटले के सकुनत में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts