Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

: सरकण्डा पुलिस ने 8 माह पूर्व दर्ज प्रकरण मे फरार आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 बिलासपुर - सरकण्डा पुलिस ने 8 माह पूर्व दर्ज प्रकरण मे फरार आरोपी युवक को किया गिरफ्तार किया है। वही मामले पर बताया जाता है कि एक कार को किराए पर लिया गया उसके बाद मुख्य सरगना ने अपने रिषतेदार के साथ मिलकर फर्जी दस्ताावेज तैयार कर लिया फिर योजनाबध्द तरिके से किराए पर लिए गए कार को किसी अन्य व्याक्ति के पास बेच दिया गया। मामले कि जानकारी होने के बाद वाहन मलिक ने सरकण्डा थाना मे लिखित षिकायत दर्ज कराया. जिसके बाद अपराध पंजीबध्द कर मामले से जुडे एक अरोपी को गिरफ्तार किया गया. वही एक युवक लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे पकडने मे पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 03-01-2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सास श्रीमति शांति मिश्रा के नाम पर पंजीकृत वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक सी.. जी 10 बी. एफ 4115 को पवन खत्री निवासी सोनगंगा कालोनी सरकण्डा द्वारा प्रतिमाह 26000- रूपए किराये पर लेकर उक्त कार को आकाश मिश्रा के पास 300000 रूपए में बिक्री कर इसकी सास के खाते में 3 लाख रू. डलवाया तथा उक्त रकम गलती से खाता में डाल देना कहकर किराया राशि काटकर वापस करने के लिए कहने पर 274000- रू. प्राप्त कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अप.क्र. 25/2024 धारा 420, 406, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी पवन खत्री द्वारा अपने रिस्ते के भाई विक्की उर्फ विजय आहुजा के साथ मिलकर प्रार्थिया के सास के फर्जी फोटो लगाकर एवं फर्जी हस्ताक्षर कर आकाश मिश्रा के पास वाहन को बिक्री करना पाया गया। जिससे आरोपी पवन खत्री को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है। प्रकरण के आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। वही आरोपी के संबंध में रायपुर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को अवगत कराया गया- जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रायपुर भेजा गया। जहां आरोपी विक्की उर्फ विजय आहुजा को चंगोरापाठा रायपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया- जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts