Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: सरगुजा में कड़ाके की ठंड, 2 दिन में पारा 6 डिग्री लुढ़का

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

सरगुजा : अंबिकापुर जिले के पठारी इलाकों में तेजी से बढ़ते ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है. दिसंबर की शुरुआत में ठंड कम हो गई थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है. शहर के मुकाबले पठारी इलाकों में ठंड अधिक महसूस की जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरगुजा जिले में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के टाइमिंग में सरगुजा कलेक्टर ने बदलाव किया है.

तेजी से लुढ़क रहा तापमान : अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान सोमवार को 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अगले ही दिन मंगलवार को पारा 9.7 और बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. यह तापमान औसत से 3 डिग्री कम तापमान है. यह स्थिति तो शहरी क्षेत्रों की है, जबकि सरगुजा के पठारी इलाकों में अनुमानित तापमान शहर से 2 से 3 डिग्री कम होता है. आज बुधवार को मैनपाट के आलू अनुसंधान केंद्र ने न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

नवम्बर माह में विक्षोभ के अनुपस्थिति से लंबे अरसे बाद इस साल निर्वाध रूप से उत्तरी हवाओं का असर दिखा था. इस वजह से नवम्बर माह के दौरान सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी थी. लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उत्तर भारत में पछुआ सक्रिय होने से नियमित उत्तरी शुष्क हवा बाधित हो गई और न्यूनतम तापमान में उछाल आया. लेकिन अब एक बार फिर से विक्षोभों के धीमा पड़ते ही उत्तरी हवाओं का आना शुरू हो गया है. इसी वजह से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दिखने को मिल रही है : अक्षय मोहन भट्ट, मौसम विज्ञानी

पठारी इलाकों में बढ़ रही ठंड : 9 दिसंबर 2024 को अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, 10 दिसंबर को 9.7 डिग्री और 11 दिसंबर को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी तरह पठारी इलाकों में बलरामपुर का तापमान 6.2 डिग्री और कोरिया का 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.

पठारी इलाकों का तापमान अम्बिकापुर से 2 से 3 डिग्री कम ही रहता है. इसलिए तेज ठंड महसूस हो रही है. अभी न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट देखी जा सकती है. बदलते मौसम का बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है : अक्षय मोहन भट्ट, मौसम विज्ञानी ठंड के मद्देनजर स्कूलों का बदला समय : सरगुजा जिले में पड़ रही ठंड की वजह से छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सरगुजा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय या अनुदान प्राप्त समेत अन्य सभी स्कूलों के समय में सरगुजा कलेक्टर ने बदलाव किया है. एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों की टाइमिंग सोमवार से शुक्रवार को सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक और शनिवार को सुबह 08ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक संचालित होगी.

दो पालियो वाले स्कूलों की टाइमिंग : इसी प्रकार दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार को सुबह 08ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12ः15 बजे से शाम 04ः15 तक संचालित होगी. वहीं, द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12ः15 बजे से शाम 04ः15 तक और शनिवार को सुबह 08ः30 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक संचालित होंगी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts