Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

नीट पेपर लीक केस में पहले दिन ही टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई, कार्यवाही 3 अगस्त तक स्थगित

रिलेशनशिप में धोखा! आशिक ने दी मौत की सजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : सरकारी स्कूल में पढ़ाई, 6 जिलों के एसपी, संयुक्त राष्ट्र पदक, कौन हैं IPS अरुणदेव गौतम जो बने छत्तीसगढ़ के नए DGP...

Abhyuday Bharat News / Sat, May 16, 2026 / Post views : 173

Share:

IPS Arundev Gautam: अरुणदेव गौतम ने 1992 में UPSC क्लियर किया था। अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अभी वह राज्य के प्रभारी DGP थे।

रायपुर: आईपीएस अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का स्थायी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। अभी तक वह राज्य के प्रभारी DGP थे। उनके स्थायी नियुक्ति का आदेश शनिवार को गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने जारी किया। वह करीब 17 महीने तक राज्य के प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। अब उन्हें स्थायी नियुक्ति की गई है।


उत्तर प्रदेश में हुआ जन्म

अरुण देव गौतम मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले है। उनका जन्म 2 जुलाई 1967 को कानपुर के पास स्थित अभयपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से की। स्कूल की पढ़ाई के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री हासिल की।

1992 बैच के IPS अधिकारी हैं

अरुण देव गौतम ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की वह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी बने। 12 अक्टूबर 1992 को उन्होंने आईपीएस की सर्विस जॉइन की। उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला। ट्रेनी आईपीएस के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई। उसके बाद वे बिलासपुर जिले में सीएसपी बने।


6 जिलों के एसपी रहे

2000 में मध्य प्रदेश के अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ बना। उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुना। छत्तीसगढ़ में वह कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनंदगांव, सरगुजा और बिलासपुर जिले के एसपी रहे। डीआईजी बनने के बाद वे पुलिस हेडक्वाटर, सीआईडी, वित्त और योजना, प्रशासन और मुख्यमंत्री सुरक्षा के महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ रहे।

आईजी के पद पर प्रमोशन होने के बाद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के प्रभार में रहे। फिर बिलासपुर रेंज के आईजी बने। झीरम नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत के बाद अरुण देव गौतम को बस्तर आईजी बनाया गया था।

  • अरुणदेव गौतम बने राज्य के DGP

  • 6 जिलों के एसपी रह चुके हैं अरुणदेव

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था जन्म

  • बस्तर रेंज के आईजी रह चुके हैं गौतम


कई पदक मिले

आईपीएस अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक मिल चुका है। 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया था।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts