Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज : बस में कॉलेज छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 296

Share:

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले एक निजी बस के कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था, जिसके बाद आखिरकार युवतियों ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया कि कॉलेज आने-जाने के दौरान बस में सफर करते समय आरोपी कंडक्टर जानबूझकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था, अशोभनीय टिप्पणियां करता और बार-बार उन्हें असहज स्थिति में डालता था। आरोपी की इन हरकतों से छात्राएं भय और तनाव में थीं, लेकिन रोजाना उसी बस से सफर करने की मजबूरी के चलते वे काफी समय तक चुप रहीं।

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्राओं की शिकायत मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू की। प्राथमिक जांच और छात्राओं के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर नेतराम यादव, निवासी सुकुलदैहान, को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ वैधानिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बस में कॉलेज छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं: एडिशनल एसपी

इस मामले में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि छात्राओं के स्पष्ट और सुसंगत बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “महिलाओं और छात्राओं की गरिमा व सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

क्षेत्र में राहत, निगरानी बढ़ाने की मांग

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। छात्राओं और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि कॉलेज मार्गों पर चलने वाले निजी वाहनों और बसों में नियमित निगरानी, सत्यापन और सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts