Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: सीएम हाउस में कुछ इस तरह मनाई गई हरेली, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

Admin / Mon, Aug 5, 2024 / Post views : 206

Share:

सीएम हाउस में कुछ इस तरह मनाई गई हरेली, CM विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को सीएम हाउस में हरेली पर्व पर बड़ा आयोजन हुआय. पूरे परिसर को ग्रामीण थीम में सजाया गया था. छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या देवी साय के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया. मुख्यमंत्री ने नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है. हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लेकर खेती-किसानी को मजबूत बनाने का काम किया है. मुख्यमंत्री साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के अपने निवास में हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया है. किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई है. किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है. छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये का मूल्य मिल रहा है, जो देश में सबसे ज्यादा है. छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, रहचुली और कई छत्तीसगढ़ी पकवानों और व्यंजनों के आनंद के साथ लोगों ने सीएम हाउस में हरेली त्योहार मनाया. इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राउत नाचा, करमा नृत्य, बस्तरिया नृत्य और गेड़ी चढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी. मुख्यमंत्री साय ने भी छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.हरेली त्योहार के मौके पर सीएम हाउस छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा. हरेली तिहार में आने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा जैसे स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे, जिसका मेहमानों ने लुत्फ उठाया.    

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts