Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: उषा का नामांकन, महंत बोले जीतना चाहते हैं 6 सीट

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

 

नगर पालिका निगम कोरबा से

कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी ने पर्चा भरा

कोरबा: नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन नगर पालिका निगम कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी ने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौजूद रहे. कोरबा में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन: बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन की दूसरी प्रति जमा की. जीत का दावा किया और कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के बीच रहती है. गरीबों के बारे में सोचती है. महंत ने ईवीएम पर सवाल उठाए. पूर्व मंत्री जयसिंह ने ताल ठोकते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में दम है, तो मेरी संपत्ति की जांच कर ले. उषा ने भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जो भरोसा जताया है. उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा. सभी के सहयोग से चुनाव लड़ना है.

उषा तिवारी ने एक दिन पहले ही अपना नामांकन जमा कर दिया था. मंगलवार को पार्टी के बड़े नेताओं के साथ पहुंचकर एकजुटता दिखाई और यह संदेश देने का प्रयास किया कि सभी उनके साथ हैं और कांग्रेस पार्टी कोरबा जिले में महापौर का चुनाव मिलकर लड़ रही है.

ईवीएम पर प्रहार : उषा तिवारी का नामांकन दाखिल करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के सवाल पर कहा कि हमारे पास समय बेहद कम था. फिर भी हमने एक क्विक सर्वे कराया है. जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं, उन्हें टिकट दिया गया है. जहां कहीं भी असंतोष है, नामांकन समाप्त होने के बाद अब हम रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाएंगे. उन्हें संतुष्ट करेंगे.

चरणदास महंत ने कहा कि फिलहाल हमारी स्थिति यह है कि हमारे पास 6 मजबूत उम्मीदवार हैं. अभी तक हम 6 सीट जीत रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है. हालांकि सरकार उनकी है. हम विपक्ष में हैं, उनके पास ईवीएम है. बड़े-बड़े लोग गड़बड़ी करने के लिए तैयार बैठे हैं तो इतना तो होगा ही. इस बार एक ही मशीन में 2 बार बटन दबाना है. एक बटन महापौर, उसी में पार्षद का बटन भी दबाना है और दोनों बटन दबाने के बीच में एक बार और बटन दबाना है. इसका पता मतदान होने के बाद ही चलेगा.

महंत का दावा: चरणदास महंत ने दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश में शानदार स्थिति है .भारतीय जनता पार्टी में लगभग सभी जगह बगावत है. कांग्रेस पार्टी में बगावत का स्वर बहुत कम देखने को मिल रहा है. आज की तारीख में हम लोग विपक्ष में हैं. उसके बावजूद भी हमारे पास पार्षदों के लिए अध्यक्षों के लिए सभी के लिए लाइन लगी है. आज तक हम लोगों को न सोने को मिल रहा है, ना कुछ समझने को मिल रहा है. इस कदर भीड़ लगी हुई है कि ज्यादा से ज्यादा हमारे कांग्रेस के साथी चुनाव में भाग लेना चाहते हैं.

10 साल से कोरबा में कांग्रेस का महापौर रहा है. इस बार हैट्रिक होने वाली है. कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी निश्चित रूप से सभी के आशीर्वाद से चुनाव जीतेगी-चरणदास महंत

जयसिंह अग्रवाल के गंभीर आरोप और चुनौती: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश भर में करीब 173 नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत है. पूरे प्रदेश में काफी उत्साह है. कांग्रेस को लेकर टिकट के लिए लोग इतना आगे पीछे घूम रहे हैं कि सूची जारी होने के बाद भी आज हमारी यह स्थिति है कि बचाव करने के लिए हमें गाड़ी लेकर दौड़ना पड़ रहा है. घर जाओ तो 500 लोग, ऑफिस जाओ तब वहां भी भीड़. चारों तरफ लाइन लगी हुई है. लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलती है और टिकट का वितरण हमारे यहां काफी अच्छा हुआ है.

भाजपा पर चुनाव में देरी का आरोप: जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर चुनाव में देर की. पहले प्रशासक बैठाया ताकि नगर निगम पर कब्जा कर लें और फिर हमें काफी कम समय दिया. अंदर ही अंदर वह अपनी तैयारी करते रहे. उनके नेता पूछते रहे की क्या होने वाला है, ये सारी चीज चलती रही. कोरबा में 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम में सरकार थी. 15 वर्षों में हजारों महिलाएं मेरे घर पर आती थी. मैं विपक्ष का विधायक था, ये लोग जनता को एक बूंद पानी नहीं दे पाये. जब हमारे महापौर बैठे तब पूरे 67 वार्ड में एक एक घर में नल कनेक्शन पहुंचाया गया.

जयसिंह अग्रवाल ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ. रोड को लेकर हमें बदनाम करने का प्रयास किया गया. अब एक साल से सब गायब हैं. मैंने बरमपुर रोड सेंगशन कराया. 83 करोड़ रुपए का फंड रखा हुआ है. एसईसीएल से 300 करोड़ रुपए का फंड दिलवाया. जिसका ये 1 साल बाद भी टेंडर नहीं कर पाए. उनकी नाकामी है. इसकी जानकारी कलेक्टर से भी ली जा सकती है.

जयसिंह की भाजपा को चेतावनी: जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में ताकत है, तो एसईसीएल से 300 क्या 30 करोड़ रुपए लेकर दिखाएं. पट्टे को लेकर सवाल उठाया जाता है. हमने गरीबों को पट्टा बांटा,पहले इंदिरा गांधी के कार्यकाल और जोगी का कार्यकाल और फिर हमने कोरबा में 10000 पट्टा बांटा. इसे फर्जी कहते थे और अब इसी पट्टे के आधार पर आवास आवंटित कर रहे हैं. भाजपा के कार्यकर्ता फॉर्म भरवा रहे हैं. आरोप लगाना आसान है. अगर भाजपा की सरकार में दम है तो मेरी संपत्ति की जांच करवा लें.

''एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव'': नामांकन दाखिल करने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी ने कहा कि मेरे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का का पूरा प्रयास करूंगी. जनता के काम करने का प्रयास रहेगा. सभी के आशीर्वाद से मैं इस चुनावी मैदान में उतर रही हूं. प्रयास है कि बेहतर प्रदर्शन किया जाए. जनता के काम किया जाए.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts