Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के इस ज़िले में फिर घर वापसी की लहर, इतने लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ कर अपनाया सनातन धर्म, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 191

Share:

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के 48 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की। धार्मिक मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की।

Ghar Wapsi in Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ के इस ज़िले में फिर घर वापसी की लहर, इतने लोगों ने ईसाई धर्म छोड़ कर अपनाया सनातन धर्म, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत

कांकेर: छत्तीसगढ़ में घर वापसी का सिलसिला तेज़ हो गया है। बीते दिनों सैकड़ों से भी अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी कर ली। ताज़ा मामला एक बार फिर कांकेर ज़िले के भानुप्रतापपुर से सामने आया है। यहाँ तरांदुल गांव के 7 परिवारों के 48 लोगों ने सनातन धर्म अपनाते हुए घर वापसी की। सभी ने मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ गांव के मुखिया के समक्ष ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश किया।

3 साल पहले अपनाया था ईसाई धर्म

मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के कुल 48 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने करीब तीन साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। भानुप्रतापपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सभी लोगों ने दोबारा सनातन धर्म में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान गांव के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सार्वजनिक रूप से ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की। पूरे कार्यक्रम को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

सैकड़ों लोगों की हो चुकी है घर वापसी

आपको बता दें कि बीते दिनों भानुप्रतापपुर विकासखंड के ही ग्राम घोठा में एक परिवार के 3 सदस्यों और 2 बच्चों समेत कुल 5 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की थी।कवर्धा घर वापसी  वहीं, कवर्धा ज़िले में भी 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की। कवर्धा में विधायक भावना बोहरा ने स्वयं सभी लोगों के चरण धोकर उनकी घर वापसी कराई थी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद पूरे प्रदेश में घर वापसी का सिलसिला तेज़ हो गया है और अब तक सैकड़ों लोगों ने अपने मूल धर्म को अपना लिया है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts