Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: छोटा भाई पैसे नहीं भेजता था, इस वजह से नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7

बलरामपुर के दहेजवार गांव में 3 नर कंकाल मिलने के बाद कुसमी निवासी मां-बेटी व बेटे के रूप में हुई थी पहचान, कुसमी से 80 किमी दूर बलरामपुर में लाकर की हत्या

अंबिकापुर. से लगे दहेजवार गांव स्थित खेत में शुक्रवार की सुबह 3 नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। तीनों नरकंकालों की पहचान कुसमी के वार्ड क्रमांक 1 कुम्हारपारा निवासी सूरजदेव ठाकुर की 35 वर्षीय पत्नी कौशल्या ठाकुर, 17 वर्षीय बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर व 5 वर्षीय बेटे मिंटू ठाकुर के रूप में हुई थी। तीनों की हत्या झारखंड के ग्राम बरगढ़ निवासी मुख्तार अंसारी ने की थी।

बताया जा रहा है कि मुख्तार के छोटे भाई आरिफ अंसारी का कुसमी निवासी नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस वजह से वह घर पर पैसे नहीं भेजता था। इसी वजह से उसने नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई को कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या (Triple murder case) कर दी थी।

Triple murder case

Police on the spot

सूत्रों के अनुसार ग्राम बरगढ़ निवासी आरिफ अंसारी कुसमी में ठेकेदारी करता था। इससे उसकी आमदनी अच्छी थी। वहीं आरोपी मुख्तार अंसारी खेती बाड़ी के अलावा कबाड़ का काम करता था। आरिफ अंसारी का प्रेम प्रसंग 17 वर्षीय नाबालिग से चल रहा था। इसकी पुष्टि दोनों के बीच हुए चैट व कॉल से सामने आई है।
मुख्तार का मानना था कि इसी वजह से उसका भाई घर पर रुपए नहीं भेज रहा है, जबकि उसके पिता का इलाज कराना था। इसी रंजिशवश उसने छोटे भाई की नाबालिग प्रेमिका, उसकी मां व मासूम भाई मिंटू को (Triple murder case) 27 सितंबर की दोपहर कुसमी बाजार से अपने साथ ले गया।
चूंकि झाडफ़ूंक के कारण वह भी अपने भाई के साथ उनके घर गया था। इस वजह से तीनों उसके साथ चले गए थे। तीनों को लेकर वह ग्राम दहेजवार स्थित नरकंकाल मिलने वाले स्थान के पास बनी एक झोपड़ी में पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां किसी का आना-जाना नहीं था।

 सोते समय कुल्हाड़ी से तीनों को काट डाला

अब तक मिली जानकारी के अनुसार रात में मां-बेटी व मासूम भाई तीनों झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान मुख्तार ने कुल्हाड़ी से तीनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मार (Triple murder case) डाला। फिर उनके शव को बहते पानी वाले खेत में फेंक दिया था।
आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से तीनों के शरीर के अंग सडक़र बहते चले गए और बदबू तक नहीं आई। इस मामले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अब तक मामला का खुलासा नहीं किया है।

धान काटने पहुंचा किसान तो देखा नरकंकाल

जिस खेत में तीनों नरकंकाल मिले वह ग्राम महाराजगंज निवासी किसान पारसनाथ का है। उसने बताया कि धान की बुवाई करने के बाद वह कभी खेत की ओर झांकने नहीं आया था। शुक्रवार की सुबह वह धान की कटाई करने पहुंचा तो उसकी नजर तीनों नरकंकाल (Triple murder case) पर पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी।
Triple murder case

थाना प्रभारी को किया गया लाइन अटैच

इधर यह मामला सामने आने के बाद कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल को तीनों की गुमशुदगी की जांच में लापरवाही बरतने पर लाइन अटैच कर दिया गया है।
परिजनों ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया था कि आरिफ अंसारी पर मां-बेटी व बेटे को भगाकर ले जाने की बात थाने में दी गई अपनी शिकायत में सूरजदेव ठाकुर ने बताई थी। सीएम के बगिया स्थित कार्यालय में भी गुमशुदगी की शिकायत हुई थी। इसके बाद भी पुलिस ने मामले में अपराध (Triple murder case) दर्ज नहीं किया था।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts