Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: बिहार में दलित महिला और उसके पति के साथ दबंगों ने की हैवानियत ..

Admin / Tue, Jul 16, 2024 / Post views : 374

Share:

ABN EXPRESS NEWS

सरकार मना रही देश की आज़ादी के अमृतकाल महोत्सव ... उधर आज़ादी के 77 साल बाद भी दलित समुदाय के साथ अन्याय और शोषण हैं बदस्तूर जारी ...

क्या है पूरा मामला ?

मुजफ्फरपुर:  के मुजफ्फरपुर में एक दलित महिला और उसके पति के साथ हैवानियत हुई है। दबंगों ने मामूली सी बात पर दलित महिला को निर्वस्त्र करके पीटा है और उसके पति के मुंह में पेशाब की है। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मधुबन का है। पीड़ित ने 2 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई है। मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाराती का रास्ता बनाने पर दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट की है। दबंगों ने महादलित दंपति को निर्वस्त्र कर पीटा और फिर महिला के पति के मुंह में पेशाब की। पूरा मामला ये है कि महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सने गड्ढे नूमे पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। ये बात दबंगों को नागवार गुजरी। आक्रोशित दबंगों ने मौके पर पहुंचकर दलितों को जातिसूचक शब्द कहे और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक दबंग ने चाकू से सिर पर हमला कर दिया। पिटाई की सूचना पर बचाने आई पीड़ित की पत्नी को भी दबंगों ने नही छोड़ा और अर्धनग्न कर मारपीट की। इसके बाद दबंगों ने उसके पति को जमीन पर पटककर उसके मुंह में पेशाब की। सभी दबंग पीड़ित को धमकी देकर गए हैं कि उनके घर में आग लगाकर उन्हें मार देंगे। पीड़ित दंपति ने मनियारी थाना में गांव के ही दबंग पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

पीड़ित ने बताया कि मांझी टोला में देवेंद्र मांझी की बेटी की शादी थी। रास्ते में कीचड़ रहने के कारण ग्रामीणों ने मिट्टी डाल दी, जिससे बाराती गिरे नहीं। इसी से आक्रोशित दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दबंगों ने मुंह में पेशाब कर दी। पत्नी को भी निर्वस्त्र करके पीटा।

दलित महिला और उसके पति के साथ हैवानियत, कपड़े उतारकर पीटा, शख्स के मुंह में की पेशाब

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मामले में थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल चल रही है। सभी आरोपियों पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। दोष साबित होने पर न्यायोचित कार्रवाई होगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts