Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश :- सहारनपुर न्यूज़ : तहसील कर्मचारी सहित परिवार के पांच सदस्यों की मिली लाश, शरीर पर मिले गोलियों के निशान, मौके पर तीन बंदूक भी बरामद

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 334

Share:

सहारनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दअरसल यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की लाश घर पर मिली है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन बंदूक भी मिले हैं। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

परिवार के पांच सदस्यों की लाश

मिली जानकारी के अनुसार तहसील कर्मचारी अशोक सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की लाश मिली है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि ये हत्या है या आत्महत्या। बताया जा रहा है कि मृतकों के शरीर में गोलियों में निशान भी पाए गए हैं, जिससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ये हत्या का मामला हो सकता है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतकों के नाम

मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।

अशोक की कनपटी पर लगी गोली

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक के सिर की कनपटी पर गोली लगी है, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की गई। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे और कुछ समय से सरसावा कस्बे में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था और किसी तरह के विवाद या तनाव की जानकारी पहले सामने नहीं आई थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस को भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि जांच सही दिशा में आगे बढ़ सके। फिलहाल पुलिस इस बात की पतासाजी करने में जुटी हुई है कि परिवार पर कोई कर्ज या किसी प्रकार का दबवा तो नहीं था। इस सामूहिक मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts