Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश :- लखनऊ न्यूज : कत्ल करने के बाद पनीर और मिठाई खरीदकर लाया था अक्षत, चाची ने पकाया खाना; 'नीले ड्रम कांड' में नया खुलासा

Abhyuday Bharat News / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 271

Share:

लखनऊ में कारोबारी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा पनीर और मिठाई लाया था। उसकी चाची ने खाना बनाया था। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। वारदात की किसी को भनक नहीं लगने दी।

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में शराब कारोबारी और पैथोलोजी संचालक की हत्या के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिता की हत्या करने वाले बेटे को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे अक्षत के चेहरे पर पछतावे की शिकन तक नहीं थी। कत्ल के बाद उसने घर में ऐसा सामान्य माहौल बनाया कि किसी को भनक तक न लगे। जिस पिता ने बच्चों की खातिर दूसरी शादी नहीं की, उनके खून से हाथ रंगने के बाद अक्षत बाजार से पनीर और मिठाई खरीद कर लाया।
मानवेंद्र के भाई अरविंद की पत्नी ही पूरे परिवार के लिए भोजन बनाती थीं। हत्या के बाद अक्षत ने चाची को पनीर लाकर दिया। चाची ने खाना तैयार किया और फिर घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर अक्षत ने सामान्य तरीके से भोजन किया। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा

उसने मिठाई भी खिलाई ताकि किसी को शक न हो कि घर के भीतर कोई खौफनाक वारदात हुई है। उधर, वारदात के समय आरोपी की बहन कक्षा 11 की छात्रा कृति पिता और भाई के साथ कमरे में ही थी। 
Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन

पिता की मौत के बाद अक्षत ने कृति को खौफ की ऐसी जंजीरों में जकड़ा कि वह पत्थर बन गई। अक्षत ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे भी मार देगा। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश

पिता की हत्या के बाद परीक्षा देने गई थी बेटी, दहशत में रही खामोश
खौफ का आलम यह था कि 20 फरवरी को कृति परीक्षा देने स्कूल भी गई। उसने परीक्षा दी, लेकिन न तो शिक्षकों और न ही सहेलियों से कुछ साझा किया। वह चुपचाप घर लौटी और भाई के आदेशों का पालन करती रही। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा

कृति के दोस्त हैरान हैं कि कृति ने किसी से भी कुछ साझा नहीं किया। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक, मानवेंद्र अपनी बेटी कृति से बेहद प्रेम करते थे। बच्चों की देखरेख में कोई कमी न रह जाए, इसलिए उन्होंने दूसरी शादी नहीं की। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन

वे बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हीं के कमरे में सोते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के भविष्य के लिए वे खुद को खपा रहे हैं, वही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शव को मुखाग्नि देता कारोबारी का भतीजा

अंतिम संस्कार का हक खोया, भतीजे ने दी मुखाग्नि
पिता का कत्ल करने के आरोपी अक्षत ने अंतिम संस्कार का हक भी खो दिया। बुधवार को मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के छठवें दिन उनका अंतिम संस्कार वीआईपी रोड स्थित बैकुंठ धाम में किया गया। शव को मानवेंद्र के भाई अरविंद के बेटे कृत सिंह ने मुखाग्नि दी। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन

इस दौरान हर कोई अक्षत की करतूत पर उसे कोस रहा था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को देर शाम हो जाने के कारण शव को मॉर्च्यूरी में ही रखा गया था। बुधवार सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव लेकर रवाना हुए।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन

शव को घर लाते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से पूरी कॉलोनी के लोगों की आंखों में आंसू आ गए। मानवेंद्र की मां बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा और बरामद सामान

जेल में अजीब हरकतें करता रहा अक्षत, भर्ती
बुधवार शाम को अक्षत को जिला कारागार भेज दिया गया। जेल पहुंचने के बाद वह अजीब हरकतें करता रहा। बार-बार बोल रहा था कि गिर जाऊंगा। पापा ने मुझे मारा तो मैंने उन्हें मार दिया। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शव को मुखाग्नि देता कारोबारी का भतीजा

अक्षत की हरकतों को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। अक्षत को डॉक्टरों की निगरानी में जेल में रखा गया है। आरोपी की काउंसिलिंग भी की जा रही है।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन

पुलिस ने बेटी से भी की पूछताछ, बोलने से कतराती रही
आशियाना पुलिस ने मानवेंद्र की बेटी कृति से भी पूछताछ की। कृति ने पुलिस के किसी भी सवाल का साफ जवाब नहीं दिया। वह हर सवाल पर चुप्पी साधे रही।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का कहना है कि नियमों का पालन करते हुए किशोरी से बात की गई थी। किशोरी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद आरोपी बेटे को घर लाती पुलिस

यह था मामला
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले शराब कारोबारी व पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह (49) की उन्हीं के बेटे अक्षत प्रताप सिंह (21) ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर दोनों हाथ व पैर पारा के सदरौना इलाके में फेंक दिए। सिर सहित धड़ घर के भीतर ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक, 21 फरवरी को आशियाना थाने पर मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने सचिवालय सुरक्षा में तैनात मानवेंद्र के भाई अरविंद कुमार से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अक्षत से पूछताछ की तो पता चला कि मानवेंद्र बेटे पर नीट परीक्षा की तैयारी का दबाव बना रहे थे। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

आरोपी बेटा - फोटो

20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। मानवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मानवेंद्र के पिता सुरेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह जालौन में रहते हैं। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन

हाथ-पैर फेंके, सिर सहित धड़ घर में ड्रम में मिला
वारदात मकान के तीसरे तल पर हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह शव को घसीटते हुए भूतल पर लाया। यहां खाली कमरे में शव रख दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। पहले कार में लादकर गोमती नदी में फेंकने की साजिश रची, लेकिन शव का वजन ज्यादा था। 

Lucknow Murder Akshat bought cheese and sweets his aunt cooked food After murder new reveal in Blue Drum case

शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन

इससे वह अकेले ऐसा नहीं कर पाया। इसके बाद आरी खरीदकर लाया और पिता के शव के टुकड़े कर दिए। धड़ ठिकाने नहीं लगा सकने पर नीला ड्रम खरीदकर लाया और उसमें डाल दिया। इससे पहले कि अक्षत धड़ को ठिकाने लगाता उसकी करतूत उजागर हो गई।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts