Thu, 02 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, टाइपोग्राफिकल त्रुटि के आधार पर मिली

सीहोर में कानून व्यवस्था तार-तार: राजस्व-पुलिस के संरक्षण में गुंडागर्दी, तहसीलदार के पत्र के बाद भी फरियादी पर कुल्हाड़

नकटी गांव मामले में धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Rajasthan News: डीडवाना में 61 स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर: जर्जर इमारतों को गिराने का आदेश जारी

Lock Upp 2 : Harshad Chopda को लेकर Shreya Kalra ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह बहुत घमंडी, ऐसे आदमी से कोई शादी नहीं करेगी

IND vs ENG 1st T20I: चेस्टर-ली-स्ट्रीट में भारत का लगातार तीसरा मैच बेनतीजा, अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्

ससुर ने बहू को गंदा वीडियो भेजा फिर कर डाली ये डिमांड, पीड़िता ने शिकायत की तो…?

पंजाब में मिड-डे मील वर्करों की हड़ताल पर सरकार सख्त, स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश जारी

कत्ल, कार्रवाई और कारावासः पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए प्रताड़ना से लेकर मर्डर तक की कहानी

कमजोर मानसून पर सीएम साय का किसानों को बड़ा दिलासा, कहा- साथ खड़ी है सरकार, लेकिन बारिश के हिसाब से करें खेती का प्लान…

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : Lock Upp 2 : Harshad Chopda को लेकर Shreya Kalra ने दिया बड़ा बयान, कहा- वह बहुत घमंडी, ऐसे आदमी से कोई शादी नहीं करेगी

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 3

Share:

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। पहले एपिसोड में एक्टर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपने एक सीक्रेट रिवील किया था। वहीं शो में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) अब हर्षद को लेकर अजीब बयान दे रही हैं। श्रेया का कहना है कि जिस तरह का व्यवहार हर्षद का है, ऐसे में कोई लड़की उनसे शादी नहीं करेगी। ये सब सुनने के बाद एक्टर के फैंस काफी नाराज हैं।

श्रेया ने हर्षद को कहा घमंडी

बता दें कि शो के पांचवें एपिसोड में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने कहा कि – ‘हर्षद का सीरियल नहीं चला, उसने सोचा शो में आएगा तो फैंस से कनेक्ट हो जाएगा। वह बहुत घमंडी है, बाहर भी उसका ऐसा ही व्यवहार है। इसी लिए उसकी शादी नहीं हुई है। कोई लड़की ऐसे आदमी से शादी नहीं करेगी.’ ये बात सुनने के बाद हर्षद के फैंस श्रेया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) जब शुरू हुआ था तो हर्षद ने पहले एपिसोड में अपना एक बड़ा राज खोला था। उन्होंने कहा था कि- ‘मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यही मेरा राज है.’ लगभग 16 साल पहले उनको प्यार में धोखा मिला था।

20 साल से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं हर्षद चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें, तो हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं. उन्होंने ‘बेपनाह’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ जैसे हिट टीवी शो में लीड एक्टर के तौर पर काम किया है। उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुका हैं।

बता दें कि ‘लॉकअप 2’ (Lock Upp 2) में इस बार कुल 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। शो को इस बार फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर (Ram Kapoor), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda), सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola), आकांक्षा चौधरी (Akanksha Choudhary), सूफी मोतीवाला (Sufi Motiwala), रियाज़ अली (Riyaz Aly), श्रेया कालरा (Shreya Kalra), योगेश रावत (Yogesh Rawat), वरुण यादव (Varun Yadav), पामेला सेरेना (Pamela Serena), श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) और माधुरी ग्रोवर (Madhuri Grover) नजर आ रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts