Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मनोरंजन न्यूज़ : Awarapan 2 का पहला गाना ‘Ve Junoon’ रिलीज, इमरान हाशमी की वापसी ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 9, 2026 / Post views : 78

Share:

Awarapan 2 :  रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों की बात हो और इमरान हाशमी का नाम सामने आए, तो यादगार गानों का जिक्र अपने आप होने लगता है। एक बार फिर इमरान हाशमी उसी पुराने अंदाज और गहरी भावनाओं से भरपूर कहानी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित  फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉलीवुडऔर दक्षिण एशियाई फ़िल्म

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ अपने दमदार संगीत, भावुक कहानी और इमरान हाशमी के शानदार अभिनय की वजह से आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। अब करीब 19 साल बाद इसका सीक्वल ‘आवारापन 2’ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

दर्शकों का बढ़ गया उत्साह

कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज कर दिया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फ़िल्में

मिथुन ने किया कंपोज, सईद कादरी ने लिखे बोल

‘वे जुनून’ को मशहूर संगीतकार मिथुन ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। सईद कादरी वही गीतकार हैं जिन्होंने पहली ‘आवारापन’ के लिए ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ जैसे सदाबहार गीत लिखे थे। लंबे समय बाद मिथुन और सईद कादरी की जोड़ी फिर साथ आई है और इस गाने में भी वही दर्द, गहराई और इमोशनल एहसास देखने को मिलते हैं, जिसने पहली फिल्म के संगीत को खास बनाया था।


नए सिंगर की आवाज है खास

इस गाने की सबसे खास बात इसकी आवाज है। ‘वे जुनून’ को नए सिंगर सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है। पिछले 12 वर्षों से साउंड इंजीनियर के रूप में काम कर रहे सुबोध को यह बड़ा मौका एक इंस्टाग्राम रील की वजह से मिला। उनकी गायकी ने निर्माता विशेष भट्ट और संगीतकार मिथुन को इतना प्रभावित किया कि उन्हें इस गाने के लिए फाइनल कर लिया गया। रिलीज के बाद सुबोध की आवाज को भी श्रोताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और कई लोग उन्हें इमरान हाशमी की नई आवाज के रूप में देख रहे हैं।


दिखी इमरान- दिशा की शानदार केमेस्ट्री

गाने में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की शानदार केमिस्ट्री के साथ दर्द और अधूरे प्यार की झलक दिखाई देती है। ‘वे जुनून’ फिल्म के मुख्य किरदार शिवम पंडित की भावनात्मक यात्रा को दर्शाता है, जहां वह अपने सबसे बड़े डर और अधूरे रिश्तों से जूझता नजर आता है। यह गीत कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ को सामने लाता है और दर्शकों के मन में आगे की कहानी जानने की उत्सुकता पैदा करता है।

बॉलीवुडऔर दक्षिण एशियाई फ़िल्म

इनका है निर्देशन फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। ‘आवारापन 2’ का निर्माण विशेष  फिल्म्स के बैनर तले मुकेश भट्ट और विशेष भट्ट ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Awarapan 2 कब होगी रिलीज?

फिल्म का संगीत हमेशा से इसकी सबसे बड़ी ताकत रहा है और ‘वे जुनून’ ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार भी दर्शकों को दिल को छू लेने वाले कई बेहतरीन गाने सुनने को मिलेंगे। अब फैंस को फिल्म के बाकी गीतों और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts