Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: Pushpa 3 Rampage: ‘पुष्पा 2’ के बाद फिर धमाका करेंगे अल्लू अर्जुन, धमाकेदार होगी आगे की कहानी

Admin / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 570

Share:
ABN Express News 24x7  अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस फिल्म के आखिर में मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है. वैसे तो 'पुष्पा 3' के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन हम आपको बताते हैं कि 'पुष्पा 3' में हमें क्या कुछ देखने मिल सकता है अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ उस इंसान के स्ट्रगल की कहानी थी, जिससे बचपन में ही उसका नाम छीन लिया जाता है. एक गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर से लाल चंदन की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के मुखिया बनने तक का पुष्पा राज का सफर हमें इस फिल्म के पहले पार्ट में देखने को मिला था. फिल्म के पार्ट 2 में यानी ‘पुष्पा: द रूल’ में पुष्पा नेशनल नहीं इंटरनेशनल तस्कर बन गया. फायर से ‘वाइल्ड फायर’ बन चुका पुष्पा अपनी मां का खोया हुआ सम्मान भी उन्हें वापस दिलाता है. फिर सवाल उठता है कि अब इस कहानी में क्या बचा है. तो आइए आपको बताते हैं कि पुष्पा 3 में ऑडियंस को क्या कुछ देखने मिल सकता है. आगे बढ़ेगी पुष्पा की कहानी पुष्पा के पार्ट 1 में हमने देखा कि पुष्पा सिंडिकेट का हेड बन गया और चंदन डीलर के पास पहुंचाने का काम संभालने लगा. फिर पार्ट 2 में पुष्पा खुद ही इंटरनेशनल डील करने लगा. पार्ट 3 में पुष्पा अपना लाल चंदन लेकर सीधे जापान पहुंचने वाला है और इस बात का हिंट मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ के पहले ही शॉट में दे दी है. अब बात करते हैं ‘पुष्पा 3’ के प्लॉट की. बढ़ जाएंगे पुष्पा के दुश्मन ‘पुष्पा 3’ एक प्रतिशोध की कहानी होगी. इस बार पुष्पा के दुश्मन उससे प्रतिशोध लेने की कोशिश करेंगे. इस दुश्मनी की शुरुआत पुष्पा पार्ट 2 में कर चुका है और फिल्म के पार्ट 3 में पुष्पा के दुश्मन उसे खत्म करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे. फहद फासिल और जगपति बाबू के साथ पुष्पा को अपनी अगली फिल्म में एक नया दुश्मन मिलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की ‘पुष्पा 3’ में एंट्री हो सकती है. लेकिन इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है. अब ‘फैमिली मैन’ बना पुष्पा अपने इन दुश्मनों से कैसे लड़ेगा, ये देखने के लिए हमें ‘पुष्पा 3 रैम्पेज’ का इंतजार करना होगा.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts