Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ा विमान हादसा

Admin / Wed, Jul 24, 2024 / Post views : 320

Share:
अभ्युदय भारत न्यूज़ ABN Express News 24x7 नई दिल्‍ली एक बार फिर, नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) के रनवे पर एक विमान क्रैश हो गया. इस विमान क्रैश में 18 लोगों की मौत हो गई है. नेपाल में सबसे भीषण विमान हादसा साल 1992 में हुआ था, जिसमें 167 लोगों की मौत हो गई थी. साल 1992 पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान ने काठमांडू में उतरने की कोशिश की थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और हादसा हो गया. त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमान क्रैश की एक लंबी लिस्‍ट है. आखिर, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर इतने विमान क्रैश क्‍यों होते हैं? क्‍या त्रिभुवन एयरपोर्ट एयरपोर्ट के रनवे में कोई दिक्‍कत है..?

हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा है त्रिभुवन एयरपोर्ट 

नेपाल अपने खूबसूरत पहाड़ों और वादियों के लिए जाना जाता है. यही, पहाडि़यां त्रिभुवन एयरपोर्ट के आड़े आती हैं. त्रिभुवन हवाई अड्डे को नेविगेट करने के लिए दुनिया के सबसे कठिन हवाई अड्डों में से एक माना जाता है. दरअसल, हवाई अड्डे और इसकी भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि विमान दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है. त्रिभुवन एयरपोर्ट मध्य नेपाल में काठमांडू घाटी में स्थित है, जो सभी तरफ से हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है. यहां से हिमालय कई किलोमीटर दूर स्थित है, लेकिन उनकी निकटता हवा की दिशा और तीव्रता स्थानीय मौसम को काफी प्रभावित करती है. हिमालय से आने वाली हवाओं के कारण यहां कभी भी मौसम बदल जाता है. यह हवाएं विमान की लैंडिंग या टेकऑफ़ को भी प्रभावित करती है.

सिर्फ 1 ही रनवे, वो भी 'छोटा'

त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास केवल एक ही रनवे है. ऐसे में हवाई यातायात को प्रबंधित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही इस हवाई अड्डे की लंबाई भी चिंता का विषय है. इसकी लंबाई अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की तुलना में कम है. त्रिभुवन एयरपोर्ट का हवाई अड्डा लगभग 3,000 मीटर लंबा है, जबकि अन्य समान हवाई अड्डों के रनवे लगभग 3,500 मीटर लंबे हैं. रनवे का स्थान भी अधिक ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से यहां विमानों उड़ान भरने और उतरने में अधिक समय लगता है. इसलिए अच्‍छे और अनुभवी पायलटों को ही नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने की इजाजत दी जाती है. जमीन से टकराते ही विमान में लगी आग विमान ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था. शौर्य एयरलाइंस (Saurya Airlines plane crashes in Kathmandu) के इस विमान में कुल 19 लोग सवार थे. विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था. लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान का संतुलन बिगड़ गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान एक ओर झुक गया था. विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ की पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया. जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुंए का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया. आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए. ठीक होने जा रहा था विमान  खुलासा हुआ है कि सौर्य एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त विमान इंजन परीक्षण के लिए पोखरा गया था. जहाज पूर्ण इंजन ओवरहाल (सी-चेक) के लिए पोखरा जा रहा था. इस विमान में 9एन-एएमई में 19 लोग सवार थे. नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, वे सौर इंजीनियर और तकनीशियन थे. यह जहाज एक महीने तक पोखरा के एक हैंगर में रखा गया था और मरम्मत के लिए तैयार था.

नेपाल के बड़े विमान हादसे 

  1. 28 सितंबर 1992-  पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइन का विमान एयरबस A300 लैंडिंग के वक्‍त क्रैश हो गया था. इस विमान में क्रू मेंमर समेत 167 लोग सवार थे. ये सभी प्‍लेन क्रैश में मारे गए थे. नेपाल के इतिहास में ये बड़ी विमान दुघर्टनाओं में से एक है.
  2. 4 मार्च 2015- तुर्की एयरलाइंस का एक विमान घने कोहरे के बीच नेपाल में क्रैश-लैंडिंग के बाद रनवे पर देखा गया. 238 लोगों को ले जा रहा एयरबस A330, काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से आगे निकल गया था. दुर्घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था.
  3. 12 मार्च 2018- 71 यात्रियों और चालक दल को ले जा रहा एक विमान नेपाल के काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 49 लोगों की मौत हो गई थी. इसके लिए एयरलाइन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दोषी ठहराया था. हालांकि, हवाईअड्डे का कहना था कि विमान गलत दिशा से आया था.
  4. 28 अगस्‍त 2018- नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना हो गया, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई. ऐसा बताया गया कि विमान का कैप्टन इमोशनली डिस्‍टर्ब था. जांचकर्ताओं ने कहा कि कैप्टन आबिद सुल्तान उड़ान के दौरान रो पड़े, क्योंकि एक सहकर्मी ने उनकी कुशलता पर सवाल उठाए थे.
  5. 5 जनवरी, 2023: यति एयरलाइंस का एटीआर72 विमान पोखरा के पास एक खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई थी.

नेपाल के राजा थे त्रिभुवन...

त्रिभुवन एयरपोर्ट का नाम त्रिभुवन वीर बिक्रम शाह देव के नाम पर रखा गया है. वह नेपाल के राजा थे, जिन्होंने 1950 से 1955 तक शासन किया था. हवाई अड्डे का उद्घाटन 1954 में हुआ था और तब से यह नेपाल के लिए मुख्य प्रवेश द्वार रहा है. यह देश के राष्ट्रीय वाहक नेपाल एयरलाइंस और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों का घर है. त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दो टर्मिनल हैं, एक घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts