Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: 42 हजार लोगों की मौत, लाखों लोग बेघर... हमास का हमला और इजरायल ने तबाह किया गाजा, 1 साल से जारी है जंग

Admin / Sun, Oct 6, 2024 / Post views : 341

Share:
ABN EXPRESSS NEWS 24x7

बड़ी बात ये है कि 41,788 लोगों की जान लेने के बाद भी इजरायल अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाया है. हालांकि, नेतन्याहू कह रहे हैं कि हमास करीब-करीब खत्म हो चुका है.

इजरायल-गाजा युद्ध को कल यानी 7 अक्टूबर को एक साल पूरा हो जाएगा. पिछले साल इसी दिन हमास ने इजरायल पर हमला किया था और इस हमले में 1200 इजरायली मारे गए थे. इसके बाद से इजरायल ने भी बदला लेने की ठान ली और आजतक भी दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. गाजा पर इजरायल ने लगभग हर दिन हमले किए हैं और अब तक 41,788 लोगों को मार डाला है. इसमें हमास के लोग तो हैं ही लेकिन साथ ही आम नागरिक भी शामिल हैं. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
 पूरे साल गाजा के लोगों ने ऐसी ही बमबारी देखी है. जब एक साल पूरा हुआ तो फिर से इजरायल ने गाजा पर बम गिराए जिसमें 18 लोगों की जान गई.

अबतक 41,788 लोगों की गई जान

हालांकि, बड़ी बात ये है कि 41,788 लोगों की जान लेने के बाद भी इजरायल अपने मकसद में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाया है. हालांकि, नेतन्याहू कह रहे हैं कि हमास करीब-करीब खत्म हो चुका है. अब भी इजरायल अपने बंधकों को हमास से छुड़ा नहीं पाया है. ये वो बंधक हैं जिन्हें हमास ने पिछले साल 7 अक्तूबर को हमले के बाद अगवा किया था.

इजरायल ने नहीं की कोई निर्णायक जीत हासिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में 100 इजरायली बंधकों को रखा गया है. इसमें से 70 के ही जिंदा होने के आसार माने जा रहे हैं. इजरायल ने कहीं भी अब तक निर्णायक जीत हासिल नहीं की है. साथ ही वो हिजबुल्लाह और ईरान के साथ भी एक अलग जंग में उलझ गया है. इजरायली लोगों का कहना है कि वो निराश हैं और वो युद्ध के अभ्यस्त नहीं हैं. 60,000 से अधिक इजरायली अपने ही देश में शरणार्थी बनने को मजबूर हैं.
हिंसक संघर्ष की बरसी पर UN महासचिव ने हमास से इजरायली बंधकों को रिहा करने की अपील की है. 
  • लेबनान से भी युद्ध में इजरायल
  • एक तरफ इजरायल का हमास से युद्ध खत्म नहीं हुआ है और दूसरी तरफ उसने अपनी उत्तरी सीमा से लगे लेबनान से युद्ध शुरू कर दिया है. ये युद्ध दिन प्रति दिन गहराता जा रहा है. और ईरान से उसका बदला बाकी है. ईरान के हमले के बाद दुनिया दिल थाम के देख रही है कि इजरायल क्या करता है और अब नेतन्याहू ने बदले की कसम खा ली है. दुनिया की अनसुनी कर इजरायल सात मोर्चे पर युद्ध लड़ रहा है.
  • 2 अक्टूबर को ईरान ने दागी थी बैलिस्टिक मिसाइलें
  • बता दें कि 2 अक्टूबर 2024 की रात को ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी थी. हमले में मुख्‍य रूप से "सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों" को निशाना बनाया गया था. हालांकि, इजरायल इन मिसाइलों से अपने नागरिकों की सुरक्षा करने में कामयाब रहा था और इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल इसका बदला लेगा.
  • इसके बाद से बदले की आग में इजरायल
  • इसके बाद से ही इजरायल हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. इतना ही नहीं लेबनान में भी इजरायल के हमले जारी है. साथ ही जमीनी स्तर पर भी सीमा के नजदीकी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच जंग चल रही है. इजरायल ने रविवार को ही लेबनान में 250 मीटर लंबी एक सुरंग को नष्ट भी किया है. इसका वीडियो शेयर करते हुए इजरायल ने कहा कि इस सुरंग के जरिए हिजबुल्लाह 7 अक्टूबर जैसा ही कोई बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा था.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts