Fri, 30 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: US: बेटी के कॉलेज जा रहे भारतीय मूल के परिवार की कार दुर्घटना में मौत, 3 की गई जान

Admin / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 379

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि, "बचने की कोई संभावना नहीं थी. ये 26 वर्षों में देखी सबसे भयानक दुर्घटनाओं में से एक है."
टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.  स्थानीय मीडिया के अनुसार, अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40), और उनकी 17 वर्षीय बेटी आन्द्रिल लिएंडर के निवासी थे. बुधवार को लैम्पस काउंटी के पास सुबह 5.45 बजे इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे के समय गाड़ी में  उनका 14 वर्षीय बेटा आदिरयान नहीं था और अब वो दुनिया में अकेले रह गया है. दुखी लड़के की आर्थिक मदद के लिए GoFundMe  ने एक पेज बनाया था. जिसमें  700,000 डॉलर से ज़्यादा की राशि जमा हुई है. अरविंद और उनकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर उत्तरी टेक्सास स्थित कॉलेज जा रहे थे. आन्द्रिल ने हाल ही में हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और वह डलास विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई करने जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है. जिसमें उस कार का चालक भी शामिल है, जो भारतीय मूल के परिवार के वाहन से टकरा गई थी और फिर उसमें आग लग गई थी. हादसे के बाद पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि, "बचने की कोई संभावना नहीं थी. ये 26 वर्षों में देखी सबसे भयानक दुर्घटनाओं में से एक है." पुलिस को संदेह है कि परिवार को टक्कर मारने वाली कार का चालक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार उसके पास से तेजी से गुजरी थी.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts