Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: नए साल की रात रायपुर में डबल मर्डर, मां बेटी की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

नए साल के पहले दिन और गुरूवार को रायपुर के पास एक गांव में मां-बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है.

DOUBLE MURDER IN RAIPUR

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना अंतर्गत एक नाला के पास बुधवार को एक 15 साल के अज्ञात नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. वहीं, गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की एक घर में लाश पड़ी हुई है. उक्त लाश नाला के पास मिली मृतक लड़की के मां की ही निकली. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंची है और दोनों शवों की जांच में जुट गई है.

मंगलवार की रात हत्या की आशंका : नाबालिग लड़की के शव की पहचान कर ली गई है. मृतक लड़की के मां की उम्र लगभग 40 से 45 साल बताई जा रही है. मृतक लड़की के मां के डेडबॉडी पर चोट के निशान भी मिले हैं. घटनास्थल पर पुलिस के साथ एफएसएलल और फॉरेंसिक टीम पहुंची है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या मंगलवार की रात की गई होगी. फिलहाल, इन सभी पहलुओं की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.

 

बुधवार की सुबह धनेली नाला के पास सड़क किनारे एक लड़की का शव मिली थी. वहीं, गुरुवार की सुबह पुलिस को गांव के लोगों ने फोन कर बताया कि जिस लड़की की डेडबॉडी कल मिली थी, उसकी मां की लाश उसके घर में पड़ी हुई है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस इस पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मृतक लड़की के मां के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

कमरे के अंदर पड़ी मिली मां की लाश : पुलिस की जांच में यह पता चला है कि महिला और उसकी बेटी को गांव के लोगों ने 31 दिसंबर को देखा था. लेकिन 1 जनवरी की सुबह बेटी की लाश पुलिस ने नाला के पास से सड़क किनारे बरामद किया था. गांव के लोग बेटी की मौत की खबर देने उसके घर गए, तब पता चला कि मां की भी लाश कमरे के अंदर पड़ी हुई है. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. मां और बेटी दोनों एक साथ रहते थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा : मृतिका के पति की मौत कुछ साल पहले ही हो चुकी है. फिलहाल, मां बेटी की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल पाएगी. पुलिस मां और बेटी दोनों की मौत की बारीकी से जांच कर रही है.

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts