Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: शादी से बचने प्लानिंग के साथ गर्लफ्रेंड को लगाया ठिकाना, कॉल हिस्ट्री से खुला राज

Admin / Wed, Feb 5, 2025 / Post views : 278

Share:

रायपुर। रायपुर में एक बॉयफ्रेंड ने पूरी प्लानिंग करके अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की। वारदात से पहले लड़की को आरोपी बाइक में बैठाकर घुमाने ले गया। 30 से 35 किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए हत्या के लिए सुरक्षित ठिकाना खोजता रहा। फिर जगह मिलते ही वहां गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लाश के चेहरे पर तेजाब भी छिड़का। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती नगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव के मुताबिक 31 जनवरी को रचना सोना नाम की लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वह कोटा इलाके के गीता नगर की रहने वाली थी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। लड़की के कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच की गईं। जिसके आधार पर रचना के ही एक रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले विवेक सोना तक पुलिस पहुंच पाई। आरोपी के मुताबिक रचना शादी के लिए दबाव बना रही थी। 

कॉल डिटेल और मोबाइल की जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई। - Dainik Bhaskar

पुलिस को विवेक सोना पर शक इसलिए हुआ कि लड़की ने अंतिम बार मोबाइल फोन पर उससे ही बात की थी। इसके अलावा जब लड़की के मोबाइल चैट्स पुलिस ने खंगाले तो उसका विवेक से लव अफेयर भी साफ हो गया। रचना उसे लगातार मैसेज करके शादी करने का दबाव डाल रही थी। लेकिन आरोपी उससे शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से उसने मारने की प्लानिंग की। 30 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसने कॉल कर रचना को गार्डन मिलने बुलाया। फिर उसे घुमाने के बहाने बाइक में बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर ले गया। फिर वहां से रचना को खमरिया नाम की जगह में खेत के बीच में बनी खाली झोपड़ी में लेकर गया। वहां पर दोनों के बीच फिर शादी की बात पर विवाद हुआ।

इस विवाद के दौरान आरोपी ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, उसने पहचान छिपाने के लिए लड़की के चेहरे पर तेजाब भी छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा और सीने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। फिर आरोपी वहां से निकलकर घर आ गया। करीब 5 दिन तक लड़की के परिजन और पुलिस तलाश करते रहे। इस बीच लड़के ने भी पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कॉल डिटेल में फंस गया। इस पूरे हत्याकांड में वारदात स्थल मुख्य सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर भीतर खेत के बीच में है। खेत पूरी तरह बंजर है, जिस वजह से आस-पास कोई नहीं जाता। इसके अलावा नदी की दिशा से आने वाली हवा सड़क से होते हुए झोपड़ी की तरफ जाती है। जिस वजह से दूर सड़क से गुजर रहे राहगीरों को बदबू नहीं आई।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts