Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : वृंदावन: पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, अर्पित किया 56 भोग...

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 223

Share:

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ शादी के बाद पहली बार बांके बिहारी मंदिर पहुंचे।

नवल सिंह , मथुरा/वृंदावन: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद यह दंपत्ति की पहली वृंदावन यात्रा थी। इस दौरान दोनों पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए।

गोपनीय रखी गई यात्रा

कुलदीप यादव की यह यात्रा बेहद निजी और गोपनीय रखी गई थी। बाँके बिहारी मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी के अनुसार, कुलदीप ने पहले ही सूचना सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया था ताकि दर्शन में कोई बाधा न आए। वे करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे और शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की।

विशेष पूजा और 56 भोग का अर्पण

बीते 14 मार्च को मसूरी में विवाह के सूत्र में बंधने के बाद कुलदीप पहली बार भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस खास अवसर पर उन्होंने भगवान बांके बिहारी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया।

मंदिर की देहरी पर श्रद्धापूर्वक इत्र सेवा की गई। ठाकुर जी की प्रसादी माला, चुनरी और मोर पंख लगी बांसुरी भेंट स्वरूप स्वीकार की गई।

भक्ति भाव में डूबा जोड़ा

पूजा के दौरान सेवायत नितिन सांवरिया ने उन्हें इत्र भेंट किया, जिसे दंपत्ति ने मंदिर की देहरी पर लगाया। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर काफी देर तक एकटक भगवान की छवि को निहारते रहे।

गर्भ गृह के समीप चंदन कोठरी पर भी गोस्वामी समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कुलदीप यादव ठाकुर बांके बिहारी के अनन्य भक्त हैं और अक्सर समय मिलते ही वृंदावन दर्शन के लिए आते रहते हैं। लेकिन जीवन की नई पारी की शुरुआत के बाद यह हाजिरी उनके लिए बेहद खास रही।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts