Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Sports : Argentina vs Cape Verde: छोटे से देश केप वर्डे ने अर्जेंटीना के पसीने छुड़ाए, FIFA World Cup में हारते-हारते बचा...

Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 143

Share:

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) एक बड़े उलटफेर से बाल-बाल बच गई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे छोटे से देश केप वर्डे (Cape Verde) ने अर्जेंटीना के पसीने छुड़ा दिए। रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना हारते-हारते बचा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने चैम्प‍ियन टीम को आखिरी दम तक अंत तक कड़ी टक्कर दी। अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में केप वर्डे को 3-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। अब राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे छोटे से देश केप वर्डे (Cape Verde) ने अर्जेंटीना को कड़ी टक्कर दी। केप वर्डे जैसी छोटी टीम को हराने के लिए अर्जेंटीना को काफी मेहनत करनी पड़ी और मैच के 111वें मिनट में हुए एक ओन गोल के चलते उसे जीत मिली

मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मुकाबले का पहला गोल अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने दागा। मैच के 29वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज से मिले एक बेहतरीन लॉन्ग पास को मेसी ने शानदार गोल पोस्ट की तरफ धकेलते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि केप वर्डे की टीम ने मैच के 59वें मिनट में पलटवार किया, जब डेरोए डुआर्टे ने एक शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका और मैच एक्स्ट्रा टाइम में खिंच गया। लिसांद्रो मार्टिनेज ने एक्स्ट्रा टाइम के 103वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। हालांकि केप वर्डे ने दो बार शानदार वापसी की। सिडनी लोपेस कैब्राल ने पहला बराबरी का गोल कर दिया।

आखिरकार, मैच का फैसला 111वें मिनट में हुआ। अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो के भारी दबाव के बीच केप वर्डे के डिने बोर्गेस से एक ओन गोल हो गया। रोमेरो के इस हेडर की कोशिश ने अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक बनी रही। इस तरह अर्जेंटीना उलटफेर से बाल-बाल बच गई और 3-2 की जीत के साथ अंतिम-16 में इंट्री ली। अब अर्जेंटीना का सामना राउंड ऑफ-16 में मिस्र से होगा। मिस्र ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मंगलवार को अटलांटा में खेला जाएगा।

गोल्डन बूट की रेस में मेसी नंबर-1

लियोनेल मेसी ने मैच के 29वें मिनट में शानदार गोल किया। इस टूर्नामेंट में मेसी अबतक 7 गोल कर चुके हैं। जबकि पूरे वर्ल्ड कप करियर का रिकॉर्ड-तोड़ 20वां गोल कर चुके हैं। गोल्डन बूट (Golden Boot) की दौड़ में वह अब फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे से एक गोल आगे निकल गए हैं। वहीं मेसी ने वर्ल्ड कप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए एमबाप्पे पर दो गोल की बढ़त बना ली। लगातार आठ वर्ल्ड कप मैचों में स्कोर करने के दौरान मेसी अब तक 12 गोल कर चुके हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts