Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: दरवाजा खोलते ही बाहर दिखी बाघ की आँखे, खौफ से लगा थर-थर कांपने, झट से बंद किया दरवाजा!

Admin / Fri, Jan 31, 2025 / Post views : 391

Share:

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े अजब-गजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें जिसमें एक व्यक्ति दरवाजे का ताला खोलता है और दरार से बाहर देखता है...और पढ़ें

  • दरवाजा खोलते ही शख्स को बाहर बाघ दिखा

  • वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले

  • ट्विटर पर जानवरों के अजब-गजब वीडियोज पोस्ट होते हैं

https://twitter.com/i/status/1884986734636634241

सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोलता है, उसे बाहर दो आंखें अंदर झांकती हुई नजर आती हैं. नजारा देखकर वो डर से थर-थर कांपने लगता है और फौरन दरवाजा बंद कर लेता है. जब आपको पता चलेगा कि वो आंखें किसकी थीं, तो आप भी खौफ में आ जाएंगें!

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े अजब-गजब वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें जिसमें एक व्यक्ति दरवाजे का ताला खोलता है और दरार से बाहर देखता है उसे दो आंखें नजर आती हैं. वो आंखें एक बाघ की हैं. वो ये देखकर चौंक जाता है कि बाहर एक बाघ बैठा है. ये वीडियो कहां का है ये तो नहीं पता, पर बेहद खौफनाक लग रहा है.

दरवाजे के बहर बैठा था बाघ सोचिए आप किसी दिन घर का दरवाजा खोलें और बाहर मौत नजर आए तो आप क्या करेंगे! ऐसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ. उसने जैसे ही दरवाजे का ताला खोला और बाहर देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि बाहर एक बाघ बैठा हुआ था. शख्स ने उसे कुछ पल देखा और फिर धीरे से दरवाजा बंद करने लगा, पर तभी बाघ ने हमला कर दिया पर शख्स तब तक दरवाजा बंद कर चुका था.

वीडियो हो रहा है वायरल इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अब वो शख्स घर छोड़कर भाग जाए, क्योंकि वो अब उस बाघ का घर हो चुका है. एक ने कहा कि शख्स के हाथ के घाव देखकर लग रहा है कि शायद उसके साथ ये हादसा पहले भी हो चुका है. एक ने कहा कि दरवाजा बंद कर के उसे लॉक कर दो और फौरन एनिमल कंट्रोल वालों को बुलाओ!

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts