Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

देश दुनिया खबर :- TRENDING NEWS : VIRAL NEWS :- ओह नो! खुद के रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका ये कपल, वजह जान आप भी कहेंगे ..

Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 306

Share:

Viral NEWS :- ओह नो! खुद के रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका ये कपल, वजह जान आप भी कहेंगे..                                                                      Couple Attend Their Own Reception On Video Call: यह कहानी है हुब्बाली की मेधा क्षीरसागर और भुवनेश्वर के संगम दास की, जिन्होंने 23 नवंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में शादी की थी. लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसल होने के कारण अपनी ही शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए.                                                                             क्या आपने कभी सुना है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी ही शादी के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाएं? यकीन करना मुश्किल है, लेकिन कर्नाटक के हुब्बाली में यह चौंकाने वाली घटना हुई है. दरअसल, पिछले 4 दिनों से इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने 1000 से भी ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिसका खामियाजा आम पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है, और ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल भी इसी कैंसिलेशन का शिकार हो गया.                                                                                                                              यह कहानी है हुब्बाली की मेधा क्षीरसागर (Medha Kshirsagar) और भुवनेश्वर के संगम दास (Sangama Das) की. बेंगलुरु में जॉब कर रहे इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल ने 23 नवंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में शादी की थी. इसके बाद मेधा के होमटाउन हुब्बाली में शानदार रिसेप्शन की बारी थी, पर नियति को कुछ और ही मंजूर था.                                                                                                 अचानक कैंसल हुई फ्लाइट, बर्बाद हुआ रिसेप्शन!   कपल ने 2 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस में भुवनेश्वर से बेंगलुरु की फ्लाइट बुक की थी, ताकि वे समय पर हुब्बाली पहुंच सके, लेकिन ऐन वक्त पर उनकी फ्लाइट कैंसल कर दी गई. अगले दिन भी फ्लाइट्स कैंसिलेशन का सिलसिला जारी रहा. रिसेप्शन में सारे मेहमान पहुंच चुके थे, पर दूल्हा-दु्ल्हन का कोई अता-पता नहीं था.                                                                                                        फिर वो हुआ, जो आपने सोचा नहीं होगा!

जब कोई ऑप्शन नहीं बचा, तो मेधा और संगम ने भुवनेश्वर से वीडियो कॉल के जरिए रिसेप्शन में जुड़ने का सॉल्यूशन निकाला, और वर्चुअल तरीके से अपनी शादी का फंक्शन अटेंड किया.                                                                                                                                                                                मेधा की मां का छलका दर्द

मेधा की मां ने बताया कि सारे रिश्तेदार और मेहमान आ चुके थे. ऐन वक्त पर इवेंट को कैंसल करना मुमकिन नहीं था. इसलिए हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही रिसेप्शन करने का फैसला किया.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ( DGCA) ने भले ही एयरलाइन क्रू मेंबर्स के लिए हर हफ्ते आराम के निर्देश वापस लिए हैं, लेकिन इंडिगो की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुईं. एयरलाइन का कहना है कि सेवाएं अगले साल 10 फरवरी तक ही बहाल हो पाएं .                                                        

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts