Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS : 3 दिन में इंटरनेशनल स्टार बना दिल्ली का ऑटो ड्राइवर, कहानी दिल छू लेने वाली

Abhyuday Bharat News / Fri, Jan 2, 2026 / Post views : 371

Share:
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर विदेशी पर्यटकों के भारत अनुभवों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में भारत की संस्कृति, खानपान और मेहमाननवाजी की तारीफ होती है, तो कई बार ऑटो और टैक्सी चालकों के व्यवहार को लेकर शिकायतें भी सामने आती हैं। लेकिन दिल्ली के एक ऑटो चालक ने अपने व्यवहार से इन धारणाओं को पूरी तरह बदल दिया है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

विनम्रता ने जीता भरोसा

विदेशी पर्यटक कुर केलियाउजा उगने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली यात्रा के दौरान मिले एक ऑटो चालक के अनुभव को बताया। उन्होंने लिखा कि इंडिया गेट के पास ऑटो चालक ने उनसे बेहद विनम्रता से संपर्क किया। न कोई जबरदस्ती, न कोई दबाव—बस शालीन व्यवहार। इसी वजह से उन्होंने उसी ऑटो चालक के साथ सफर करने का फैसला किया।

सफर बना दोस्ती की शुरुआत

पर्यटक के मुताबिक, यात्रा लंबी थी लेकिन बातचीत और हंसी-मजाक के बीच समय कब गुजर गया, पता ही नहीं चला। ऑटो चालक की सहजता और सकारात्मक स्वभाव से प्रभावित होकर उन्होंने अगले दिन भी साथ घूमने का प्रस्ताव दिया, जिसे चालक ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

अगला दिन बना सबसे यादगार

अगले दिन ऑटो चालक ने बताया कि वे खुद भी कई मंदिरों और मनोरंजन स्थलों पर कभी नहीं जा पाए हैं। इस पर विदेशी पर्यटकों ने उन्हें भी साथ चलने के लिए आमंत्रित किया। साथ घूमने का यह अनुभव सभी के लिए खास बन गया और दिन उनकी दिल्ली यात्रा का सबसे यादगार पल साबित हुआ।

पर्यटक ने पोस्ट में यह भी लिखा कि यदि कोई नई दिल्ली घूमने की योजना बना रहा है और अच्छे ऑटो चालक की तलाश में है, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही सराहना

इस वीडियो को अब तक 6 लाख 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग ऑटो चालक के व्यवहार और मुस्कान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “उनकी हंसी किसी बच्चे जैसी मासूम है।” कई यूजर्स ने दिल्ली आने पर उनसे संपर्क करने की इच्छा भी जताई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts