Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ट्रेंडिंग न्यूज़ : जब कार में बैठी बीवी ने पति को बताया जरूरी रूल, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप....

Abhyuday Bharat News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 356

Share:

एक पति पत्नी का वीडियो इन दिनों लोगों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप भी एक पल के लिए अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। क्लिप को इंस्टा पर शेयर किया गया है, जो अब लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य लगता है। एक शादीशुदा कपल अपनी कार में बैठा पेट्रोल पंप पर खड़ा है। गाड़ी में पेट्रोल भरवाया जा रहा है और दोनों आराम से इंतजार कर रहे हैं। माहौल में कोई खास हलचल नहीं है। लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति ऐसा मोड़ लेती है कि साधारण सा पल एक मजेदार बहस में बदल जाता है। इसी दौरान पत्नी की नजर पास में लगे एक बैनर पर पड़ती है। वह उसे ध्यान से पढ़ती है और पूरे भरोसे के साथ ज़ोर से बोलती है, No Helmet, No Petrol. आपका जीवन है अनमोल. इतना कहने के बाद वह अचानक गंभीर हो जाती है और पति से सवाल करती है कि अगर हेलमेट नहीं है। तो क्या पेट्रोल मिलेगा भी या नहीं, उसकी आवाज में कोई मज़ाक नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी होती है।

पत्नी यहीं नहीं रुकती, वह पति से पूछती है, आप हेलमेट लेकर आए हो? पति पहले तो एक पल के लिए चुप रह जाता है। उसे समझ ही नहीं आता कि वह क्या सुने, फिर थोड़ी हैरानी और अविश्वास के साथ वह जवाब देता है कि वे बाइक पर नहीं बल्कि कार में बैठे हैं, उसके हिसाब से बात यहीं खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन पत्नी को यह तर्क मंजूर नहीं होता। वह बहस को आगे बढ़ाते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी को भी इसमें शामिल कर लेती है। वह सीधे उससे पूछती है कि क्या बिना हेलमेट के उन्हें पेट्रोल मिलेगा या नहीं, कर्मचारी भी कुछ सेकंड के लिए सोच में पड़ जाता है, क्योंकि ऐसा सवाल शायद उसने पहली बार सुना होता है।

पति फिर से स्थिति को साफ करने की कोशिश करता है। इस बार वह थोड़ा सख्त लहजे में कहता है, ये नियम बाइक वालों के लिए है। गाड़ी में कौन हेलमेट पहनता है? वह बैनर की तरफ इशारा करते हुए अपनी बात समझाने की कोशिश करता है। उसे लगता है कि बात बिल्कुल साफ है और इसमें किसी तरह की उलझन नहीं होनी चाहिए।

लेकिन पत्नी अपनी अलग ही लॉजिक लेकर आती है। वह बैनर की तरफ उंगली दिखाते हुए कहती है, लेकिन इसमें ये तो नहीं लिखा कि सिर्फ बाइक वालों के लिए है। उसके लिए नियम वही है जो लिखा हुआ दिख रहा है। चाहे संदर्भ कुछ भी हो, वह शब्दों को बिल्कुल शाब्दिक अर्थ में ले रही होती है।

धीरे-धीरे यह मामूली गलतफहमी एक मजेदार बहस में बदल जाती है। दोनों कार में बैठे-बैठे ही चर्चा करते रहते हैं। पति चाहता है कि पत्नी खुद जाकर बैनर को ठीक से पढ़े और उसका मतलब समझे, वह उसे कहता है कि पास जाकर ध्यान से देखो, शायद तब बात समझ आए, लेकिन पत्नी अब भी अपने सवाल पर अड़ी रहती है। जब सारी कोशिशें बेकार जाती हैं, तो पति आखिरकार झुंझलाहट और हल्के मज़ाक के साथ कहता है, करवा चौथ पर भूखी है ना, इसलिए दिमाग ज़्यादा चल रहा है। जा, नहीं डलवा रहा पेट्रोल, उसकी यह बात माहौल को और भी हास्यपूर्ण बना देती हैं।https://www.instagram.com/reel/DPpOTlBk1xw/?igsh=MWtwdWFhYm5jMWcyag==

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts