Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

मनोरंजन /बॉलीवुड खबर / : Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

Abhyuday Bharat News / Mon, Dec 8, 2025 / Post views : 221

Share:

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विनर, चमचमाती ट्रॉफी के साथ जीती इतनी बड़ी रकम

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बन गए हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने विनर के नाम की घोषणा की। टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली।

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बन गए हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने विनर के नाम की घोषणा की। गौरव खन्ना को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। वहीं, फरहाना भट्ट रनर अप रहीं। इस बार बिग बॉस 19 की थीम 'घरवालों की सरकार' थी। 24 अगस्त, 2025 को यह सीजन शुरू हुआ और 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। 3 महीने से ज्यादा चलने के बाद शो के विनर की घोषणा कर दी गई है। सलमान खान ने हर सीजन की तरह इस बार भी एक सदस्य को प्राइज मनी के साथ ट्रॉफी सौंपी है।

बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को खूब पसंद किया गया। दर्शकों की वोटिंग से गौरव खन्ना ने विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस के घर की शुरुआत से ही वह कई वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस ने जब उनकी जर्नी दिखाई तो उनके फैंस भावुक हो गए थे। उन्होंने विजेता बनाने के लिए अपने गेम को बहुत ही शानदार तरीके से खेला और दर्शकों के सपोर्ट से बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इतना ही नहीं गौरव खन्ना ने अपने दिमाग से शो को चर्चा में बनाए रखने का क्रेडिट भी लिया। बिग बॉस की पूरी जर्नी में उनका गेम फ्लान और राजनीति कोई नहीं समझ पाया, लेकिन सलमान खान ने उनकी तारीफ की।

बिग बॉस 19 में कैसा गौरव खन्ना रहा सफर?

टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में गौरव खन्ना नजर आ चुके हैं। बिग बॉस 19 में 'साइलेंट बट डेडली' जैसी स्ट्रैटेजी लेकर चले गौरव खन्ना आज विनर बन गए हैं। प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी के साथ उनकी बहुत ही प्यारी बॉन्ड देखने को मिली। इतना ही नहीं, गौरव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बाहर और घर के अंदर काफी चर्चा में रहे हैं। 

ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना को कितनी प्राइज मनी मिली?

बिग बॉस के दर्शक हर सीजन विनर का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिन्हें ट्रॉफी के साथ शानदार प्राइज मनी मिली। बता दें कि बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा को सलमान खान का शो जीतने पर 50 लाख का इनाम मिला था। इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना को भी इतने ही लाख की प्राइज मनी दी गई है। दरअसल, किसी भी टास्क के दौरान प्राइज मनी को कम नहीं किया गया।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts