Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: Dubai: शहजादी शेखा माहरा ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, पति से तलाक के बाद अब किया 'डायवोर्स' परफ्यूम लॉन्च

Admin / Tue, Sep 10, 2024 / Post views : 309

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शहजादी शेखा माहरा ने जुलाई में अपने पति को सार्वजनिक रूप से तलाक दिया था। अब डायवोर्स नाम से परफ्यूम लॉन्च किया है। 
यूएई के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी शहजादी शेखा माहरा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम को तलाक देकर सुर्खियां बंटोरी थीं। अब माहरा ने एक नए परफ्यूम को लॉन्च करके लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, परफ्यूम का नाम 'डायवोर्स' रखा है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर जमकर इसकी बात हो रही है। दुबई की 30 वर्षीय राजकुमारी ने अपने ब्रांड माहरा एम 1 के तहत डायवोर्स नाम से परफ्यूम लॉन्च किया है। दुबई के शासक की बेटी ने इसकी जानकारी सोमवार को इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने प्रोडक्ट का एक टीजर साझा किया है। उनकी पोस्ट में एक काली रंग की सुंदर बोतल पर डायवोर्स लिखा हुआ दिखाया गया है। वहीं, टीजर में टूटे हुए कांच, काली पंखुड़ियों और एक काले पैंथर को दिखाया गया। टीजर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसलिए दिया तलाक बता दें, शेखा माहरा ने जुलाई में अपने पति को सार्वजनिक रूप से तलाक दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका एलान किया था। माहरा ने लिखा था, 'प्रिय पति, चूंकि आप किसी और के साथ हैं, इसलिए मैं अपने तलाक का एलान करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपको तलाक देती हूं, अपना ख्याल रखें। आपकी पूर्व पत्नी।'
कौन हैं शेख माहरा? आइए बताते हैं कि दुबई जैसे कट्टर देश में सार्वजनिक रूप से अपने पति को तलाक देने वाली राजकुमारी शेखा माहरा कौन हैं? शेखा माहरा का जन्म 26 फरवरी, 1994 को यूएई के दुबई में हुआ था। वह 30 साल की हैं। शेखा माहरा की जड़ें अमीराती और ग्रीक दोनों हैं, क्योंकि उनकी मां जो ग्रिगोराकोस ग्रीस से हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दुबई के एक निजी स्कूल में हासिल की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गई थीं। उन्होंने ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल रिलेशन में डिग्री हासिल की है और मोहम्मद बिन राशिद सरकारी प्रशासन से कॉलेज की डिग्री भी ली है।
माहरा की शादी और तलाक शेखा माहरा ने मई 2023 में शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से शादी की थी। उन्होंने इसी साल मई में एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने शेखा माहरा बिंत माना बिन मोहम्मद अल मकतूम रखा है। हालांकि, शेखा माहरा ने जुलाई महीने में अपने तालाक का सार्वजनिक एलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शेख माना किसी और महिला के साथ रिलेशन में हैं। शेखा माहरा के पूर्व पति शेख माना कौन हैं? शेख माना शेख मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम के बेटे हैं। वे यूएई में कई सफल बिजनेस वेंचर में शामिल रहे हैं, जिनमें जीसीआई रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी, एमएम ग्रुप ऑफ कंपनीज, दुबई टेक और अलबरदा ट्रेडिंग शामिल हैं। शेख माना की कुल संपत्ति लगभग 1.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts