Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

मुंगेली न्यूज़ : मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ जिला मुंगेली का अधिवेशन अधिवेशन कार्यक्रम मंडी परिसर मुंगेली में सम्पन्न हुआ

Abhyuday Bharat News / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 399

Share:

इस कार्यक्रम में जिला भर के रसोईया दिदी एवं भईया अधिवेशन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर,प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, अखिल भारतीय मिड डे मील रसोईया कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली उपाध्यक्ष प्रमिला देवांगन एवं भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर अध्यक्ष राजेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ जिला मुंगेली के इस अधिवेशन में जिले भर के रसोइयों की उपस्थिति में रसोईया दीदियों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख मांगों के ऊपर चर्चा किया गया जिसमें प्रमुख मांगे:_

1 मिड डे मील रसोईया दीदियों का मानदेय 10 हजार रुपए किए जाए ।

2) मिड डे मील रसोईया दीदियों का मानदेय पूरे वर्ष 12 माह में मात्र 10 माह का ही वेतन दिया जाता है उसे पूरे वर्ष 12 माह का वेतन दिया जाए।

3) मिड डे मील रसोईया को सामाजिक सुरक्षा में रखते हुए वर्ष में 2 यूनिफार्म वर्दी प्रदान किया जाए ।

4) मिड डे मील रसोईया खाना बनाते समय दुर्घटना घटने या मृत्यु जैसे स्थिति में 10 लाख की सहायता राशि प्रदान किए जाए एवं रसोईया दीदियों का सामूहिक बीमा किया जाए।

5) मिड डे मील रसोईया को स्कूलों में बच्चों की कमी होने के कारण से रसोइयों को हटाया जा रहा है उसपर तत्काल रोक लगाया जाए एवं निकाले गए रसोइया को पुनः रसोईया के पद में लिया जाए।

7) मिड डे मील रसोईया एवं कुकिंग कास्ट की राशि का प्रतिमाह 5/6 तारीख तक भुगतान किया जाए ।

अधिवेशन के अंत में भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर ने नए कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन के पश्चात स्वीकृति हेतु प्रदेश महामंत्री को प्रेषित किया है,जिसमें पदाधिकारी निम्न है :_मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के संरक्षक साहेब दास मानिकपुरी अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी मानिकपुरी , कार्यकारणी अध्यक्ष श्रीमती हितोषनी नंद, उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी मिरि, श्रीमती सतरूपा भास्कर, गोवर्धन यादव,

महामंत्री राजेंद्र मांडले

संगठन मंत्री रामकुमार कुर्रे, सह मंत्री श्रीमती शिवकुमारी दिवाकर, श्रीमती बसंती चंदेल, श्रीमती रामेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा गायकवाड़ कार्यकारणी सदस्य श्रीमती ईश्वरी निर्मलकार, ललिता ध्रुव बिमला मानिकपुरी, गौरी निषाद, रमनी ध्रुव, संध्या ध्रुव, भगवती सोनवानी है। कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

विनीत:_ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ जिला मुंगेली छत्तीसगढ़

अनिल बघेल की रिपोर्ट : मुंगेली

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts