Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: जेवर, सामान लेकर भागती पकड़ी गई, उज्‍जैन में लुटेरी दुल्‍हन

Admin / Sun, Feb 2, 2025 / Post views : 147

Share:

ABN Express News 24x7

मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन शहर में लुटेरी दुल्‍हन का केस सामने आया है। पुलिस ने सोनाली, पुष्पा सोनी, बेबीबाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। सोनाली गिरफ्तार कोर्ट पेश किया था। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस पुष्पा सोनी और बेबी बाई की तलाश में जुटी है।
  • युवक ने साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए।

  • युवती से चिंतामन मंदिर में की थी शादी।

  • शादी के बाद वह रफू चक्‍कर हो रही थी।

उज्जैन। गायत्री नगर निवासी युवक ने महाराष्ट्र के जलगांव निवासी युवती से चिंतामन मंदिर में 30 जनवरी को शादी की थी। विवाह के दो दिन बाद ही दुल्हन जेवरात व अन्य सामान लेकर भाग रही थी। इस पर युवक ने उसे पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दुल्हन व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।दुल्हन को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस ने बताया अखिलेश पुत्र रमेशचंद्र पाटीदार उम्र 32 वर्ष गायत्री नगर का विवाह नहीं हो रहा था। किसी परिचित ने पुष्पा सोनी निवासी शाजापुर के बारे में जानकारी दी थी कि वह शादियां करवाती है। अखिलेश ने फोन पर पुष्पा से संपर्क किया था। इस पर पुष्पा ने उसे बताया था कि महाराष्ट्र के जलगांव की बेबी बाई पाटिल से मुलाकात करवाई थी। बेबी बाई ने सोनाली पटेल निवासी जलगांव महाराष्ट्र के बारे में जानकारी दी। कहा कि लड़की वाले को साढ़े तीन लाख रुपये देना होंगे। इसके बाद उसका परिवार शादी के लिए तैयार होगा। अखिलेश ने बेबी बाई को रुपये दे दिए थे। इसके बाद उसने सोनाली से शादी तय कर दी थी। नकली मां के साथ आई थी उज्जैन पुष्पा सोनी व बेबी बाई ने रुपये मिलने के बाद सोनाली को उज्जैन बुलाया था। यहां वह कुछ लोगों के साथ पहुंची और उन्हें अपना स्वजन बताया था। अखिलेश व सोनाली का विवाह चिंतामन मंदिर में 30 जनवरी को करवाया गया था। शादी के दूसरे दिन ही सोनाली पाटिल जेवरात व अन्य सामान लेकर भागने की तैयारी कर रही थी। इसे अखिलेश ने पकड़ लिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर सोनाली ने बताया कि वह जेवरात लेकर भाग रही थी। पुष्पा सोनी ने उसे 40 हजार रुपये देने की बात कही थी। वह पूर्व से ही विवाहित है। बेबीबाई उसकी असली मां नहीं है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts