Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

झारखंड :- जमशेदपुर न्यूज : Chakulia Nagar Panchayat Election Result 2026: चाकुलिया नगर पंचायत में BJP को झटका, JMM की सोमवारी सोरेन जीतीं

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 201

Share:

Chakulia Nagar Panchayat Chunav Result 2026: चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 72.9 फीसदी रिकॉर्ड मतदान के बाद आज 27 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी हो गए। यहां जेएमएम समर्थित सोमवारी सोरेन ने जीत दर्ज की।

जमशेदपुर: चाकुलिया नगर पंचायत का चुनाव भी 23 फरवरी को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया था। आज चाकुलिया नगर पंचायत के चुनावी नतीजे भी सामने आ गए। चाकुलिया में जेएमएम समर्थित सोमवारी सोरेन ने जीत दर्ज की है। सोमवारी सोरेन ने अपनी प्रतिद्वंदी बीजेपी समर्थित चंदना मुर्मू को शिकस्त देते हुए चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।


चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में इस बार कुल 72.9 प्रतिशत मतदान हुआ ता। मतदान के बाद सबकी नजरें चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले अध्यक्ष पर लगी थीं। अब तय हो गया है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर सोमवारी सोरेन बैठेंगी । 

चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एसटी (महिला) के लिए आरक्षित

चाकुलिया नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड, 18 मतदान केंद्र और 12,587 मतदाता हैं। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस बार चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए कुल चार महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरीं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

अध्यक्ष पद के लिए जिन उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, उनमें चंदना मुर्मू, जेएमएम समर्थित सोमवारी सोरेन, संध्या रानी सरदार और शिलावती टुडू शामिल हैं।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं चंदना मुर्मू

इनमें चंदना मुर्मू भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान विकास, बुनियादी सुविधाओं और महिला सशक्तिकरण को प्रमुख मुद्दा बनाया। अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

मतगणना को लेकर उत्सुकता

बैलेट पेपर से हुए मतदान के कारण मतगणना में समय लगने की संभावना है। प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts